अटल जी की जन्मशती
- फोटो : Amar Ujala
यह जिम्मेदारियां भी संभाली
1951: संस्थापक सदस्य, भारतीय जनसंघ
1957: भारतीय जनसंघ संसदीय पार्टी से दूसरे लोकसभा चुनाव में चुने गए
1957-77: भारतीय जनसंघ संसदीय दल के नेता
1962: राज्यसभा सदस्य
1966-67: सरकारी आश्वाससनों संबंधी समिति के अध्यक्ष
1967: चौथे लोक सभा चुनाव में दोबारा चुने गए
1967-70: लोक लेखा समिति के अध्यक्ष
1968-73: भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष
1971: पांचवे लोक सभा चुनाव में अपने तीसरे कार्यकाल के लिए फिर चुने गए
1977: छठवें लोक सभा चुनाव में अपने चौथे कार्यकाल के लिए चुने गए
1977-79: केंद्रीय विदेश मंत्री रहे
1977-80: जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य रहे
1980: सातवें लोकसभा चुनाव में अपने पांचवें कार्यकाल के लिए चुने गए
1980-86: भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष रहे
1980-84, 1986 और 1993-96: भाजपा संसदीय दल के नेता रहे
1986: राज्यसभा के सदस्य और सामान्य प्रयोजन समिति के सदस्य रहे
1988-90: गृह समिति के सदस्य और कार्यमंत्रणा समिति के सदस्य रहे
1990-91: याचिका समिति के अध्यक्ष
1991: 10वें लोकसभा चुनाव में अपने छठवें कार्यकाल के लिए चुने गए
1991-93: लोकलेखा समिति के अध्यक्ष रहे
1993-96: विदेशी मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष रहे
1996: 11वें लोकसभा चुनाव में अपने सातवें कार्यकाल के लिए चुने गए
16 मई से 31 मई 1996: भारत के प्रधानमंत्री, विदेश मंत्री, कई मंत्रालयों के प्रभारी, कोयला, संचार, ऊर्जा, स्टील, पर्यावरण, खाद्य सुरक्षा, जम्मू-कश्मीर, रेलवे, ग्रामीण विकास, परमाणु ऊर्जा, कपड़ा, परिवहन आदि
1996-97: लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष रहे
1997-98: विदेशी मामलों की स्थायी समिति के अध्यक्ष रहे
1998: 12वीं लोक सभा चुनाव में अपने आठवें कार्यकाल के लिए चुने गए
1998-99: भारत के प्रधानमंत्री रहे, इस दौरान विदेश मंत्रालय समेत अन्य मंत्रालय (जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए थे) के प्रभार संभाले
1999: 13वीं लोकसभा चुनाव में अपने नौवें कार्यकाल के लिए चुने गए
13 अक्टूबर 1999 से 13 मई 2004: भारत के प्रधानमंत्री रहे, इस दौरान अन्य मंत्रालय (जो किसी मंत्री को आवंटित नहीं हुए थे) के प्रभार संभाले
(भाजपा की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक)