असम के सोनितुपर जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर फुटबॉल मैच पर दांव लगाने को लेकर अपने साथी ग्रामीण का सिर काट दिया। इसके बाद कटा हुआ सिर लेकर स्थानीय पुलिस थाने पहुंच गया। एक पुलिस अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
विज्ञापन
फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद हुई घटना
2 of 4
कटा सिर लेकर थाने पहुंचा
- फोटो : सोशल मीडिया
पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार को रंगपाड़ा थाना क्षेत्र के दोयालूर इलाके में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर आयोजित फुटबॉल मैच खत्म होने के बाद हुई।
विज्ञापन
अपनी-अपनी टीमों पर लगाया था 500 रुपये का दांव
3 of 4
फुटबॉल
- फोटो : पिक्साबे
दो टीमों में एक टीम का तुनीराम माद्री सपोर्ट कर रहे थे जबकि हेम राम दूसरी टीम के प्रशंसक थे। उन्होंने वादा किया कि अगर उनकी टीम हार जाती है तो दूसरे पांच सौ रुपये देने होंगे।
अधिकारी ने बताया कि राम ने शर्त जीत ली और पैसे मांगे लेकिन माद्री ने वादे का सम्मान नहीं किया और उसे रात के खाने के लिए कहा।
पुलिस के मुताबिक, राम पैसे की मांग करता रहा और माद्री ने गुस्से में आकर अपने बैग से एक धारदार हथियार निकाला और उसका सिर काट दिया। सोमवार देर रात आरोपी कटा हुआ सिर लेकर रंगपाड़ा थाने में घुस गया
अधिकारी ने कहा, "उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मामले के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।"