फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता ही सेवा अभियान: पीएम मोदी सहित कई मंत्री सड़क पर उतरे, की साफ-सफाई

Sat, 15 Sep 2018 12:19 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
नरेंद्र मोदी-राजनाथ सिंह
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने ‘स्वच्छता के लिये सेवा’ को ‘ईश्वर की सेवा’ के समान बताते हुए शनिवार को कहा कि स्वच्छता के क्षेत्र में पिछले चार वर्ष में जितना काम हुआ, उतना पिछले 60-65 वर्ष में नहीं हो पाया । प्रधानमंत्री ने ‘स्वच्छता ही सेवा’ पहल की शुरूआत करने और नरेन्द्र मोदी एप एवं वीडियो लिंक के माध्यम से स्वच्छाग्रहियों से संवाद किया। उन्होंने आम लोगों के साथ ही अभिनेता अमिताभ बच्चन, उद्योगपति रतन टाटा, आध्यात्मिक गुरू सद्गुरू, श्री श्री रविशंकर, उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की।
विज्ञापन

2 of 8
नरेंद्र मोदी
दिल्ली के पहाड़गंज में स्थित बाबा भीमराव अंबेडकर स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सफाई की। वह बिना सुरक्षा के स्कूल पहुंचे थे। उन्होंने वहां बच्चों के साथ भी बातचीत की और उन्होंने स्वच्छता का पाठ सिखाया।
विज्ञापन

3 of 8
धर्मेंद्र प्रधान
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिल्ली के वसंत विहार क्षेत्र में सफाई की।

4 of 8
राजनाथ सिंह
केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने हरियाणा के फरीदाबाद में सफाई की।
विज्ञापन

5 of 8
रवि शंकर प्रसाद
केंद्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद ने पटना के मीठापुर में सफाई की।
विज्ञापन

6 of 8
पीयूष गोयल
केंद्रीय रेल मंत्री पीयूष गोयल ने स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन की सफाई की।
विज्ञापन

7 of 8
अमित शाह
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने हैदराबाद के डोमालगुडा के भीमा मैदान सड़क पर स्थित एनटीआर स्टेडियम में सफाई की।
विज्ञापन

8 of 8
सर्बानंद सोनोवाल
असम के मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने भाजपा के राष्ट्रीय सचिव अरुण सिंह के साथ मिलकर गुवाहाटी में सफाई की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें