फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अरविंद केजरीवाल पर चल रहे हैं कई केस, मनहानि के ये मामले पड़ेंगे भारी!

Tue, 23 May 2017 09:42 PM IST
amarujala.com-Written by- श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 8
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल का नाम आरोपों की झड़ी लगाकर भागने का भी रिकॉर्ड हो सकता है। वैसे, आरोप लगाकर उन्हें साबित न करना अब उनपर भारी पड़ने वाला है। दिल्ली हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल के वकील से अरुण जेटली के मानहानि मामले में जवाब मांगा है, जिसमें पूछा गया है कि क्यों न अरविंद केजरीवाल पर मानहानि की कार्रवाई शुरू की जाए? इस मामले में अगली सुनवाई 26 जुलाई को होगी। अरविंद केजरीवाल के खिलाफ मानहानि का ये इकलौता मामला नहीं है, बल्कि उनके खिलाफ कई मामले चल रहे हैं। आगे की स्लाइडों में जानें, अरविंद केजरीवाल पर चल रहे मानहानि के मामलों के बारे में...
विज्ञापन

अरविंद पर साल 2013 में दर्ज हुआ था मानहानि का पहला मामला

2 of 8
अरविंद पर साल 2013 में दर्ज हुआ था मानहानि का पहला मामला
दिल्ली की मुख्यमंत्री रही शीला दीक्षित पर आरोपों की झड़ी लगाने के साथ ही उन्हें दिल्ली विधानसभा चुनाव 2010 में आमने-सामने की टक्कर में हराने वाले अरविंद केजरीवाल के खिलाफ साल 2013 में मामला दर्ज हुआ था। केजरीवाल पर मानहानि का ये पहला केस था, जिसे पवन खेड़ा ने दायर किया था। पवन तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के राजनीतिक सचिव थे। केजरीवाल को इस मामले में समन जारी किया जा चुका है, पर उन्होंने इस मामले में जमानत लेने तक से इनकार कर दिया था।
विज्ञापन

शीला दीक्षित के बाद कपिल सिब्बल के बेटे ने ठोका था केजरीवाल पर दूसरा मुकदमा

3 of 8
शीला दीक्षित के बाद कपिल सिब्बल के बेटे ने ठोका था केजरीवाल पर दूसरा मुकदमा
शीला दीक्षित की ओर से पवन खेड़ा द्वारा मामला दर्ज कराने के बाद केजरीवाल पर मानहानि का दूसरा केस तत्कालीन केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के बेटे अमित ने ठोंका था। केजरीवाल का कहना था कि सिब्बल के कम्युनिकेशन्स मिनिट्री में रहते उनके बेटे का वोडाफोन टैक्स केस लड़ना 'हितो का टकराव' है। इस केस में भी समन जारी हुआ है और केजरीवाल ने कोर्ट में पेश होने की छूट ले रखी है। ये मामला भी कुछ समय बाद ही सही, केजरीवाल के लिए मुसीबत बन सकता है।

साल 2013 था केजरीवाल के मुकदमों के दर्ज होने का साल, तीसरा मामला भी 2013 में हुआ था दर्ज

4 of 8
साल 2013 था केजरीवाल के मुकदमों के दर्ज होने का साल, तीसरा मामला भी 2013 में हुआ था दर्ज - फोटो : अमर उजाला
साल 2013 में आम आदमी पार्टी में ही रहे सुरेंद्र शर्मा ने भी केजरीवाल पर मानहानि का मामला दर्ज कराया था। शर्मा ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली चुनावों के समय पहले उन्हें प्रत्याशी बताया था, पर बाद में टिकट ही नहीं दिया। इससे उनकी सामाजिक मान-प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचा था।
विज्ञापन

साल 2014 में नितिन गडकरी ने ठोका था केजरीवाल पर मुकदमा

5 of 8
साल 2014 में नितिन गडकरी ने ठोका था केजरीवाल पर मुकदमा
अरविंद केजरीवाल ने 2014 के लोकसभा चुनावों से दौरान भ्रष्ट नेताओं की सूची जारी की थी। इसमें उन्होंने बीजेपी के बड़े नेता और मौजूदा समय में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी का भी नाम लिया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट में मामला चल रहा है।
विज्ञापन

दिल्ली बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने भी किया है केजरीवाल पर केस

6 of 8
दिल्ली बीजेपी नेता रमेश बिधूड़ी ने भी किया है केजरीवाल पर केस
अरविंद केजरीवाल पर मानहानि का पांचवां मामला भाजपा सांसद रमेश बिधूड़ी ने 2016 में दर्ज कराया था। आरोप है कि सांसद के खिलाफ केजरीवाल अनर्गल आरोप लगा रहे हैं। बीते साल जुलाई में केजरीवाल कोर्ट में पेश हुए थे और उन्हें जमानत मिल गई थी। केस जारी है, फिलहाल उन्हें व्यक्तिगत पेशी से छूट मिली है।
विज्ञापन

पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान भी अरविंद से बेहद नाराज, दर्ज करा चुके हैं मानहानि का केस

7 of 8
पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान भी अरविंद से बेहद नाराज, दर्ज करा चुके हैं मानहानि का केस
दिल्ली जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) के चेतन चौहान ने बीते साल फरवरी में मानहानि का केस दर्ज किया था। केजरीवाल ने घोटाले के आरोप लगाए थे। इस साल जनवरी में कोर्ट ने केजरीवाल को समन किया था। चेतन चौहान मौजूदा समय में यूपी सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन

केजरीवाल पर अरुण जेटली को ओर से दर्ज हैं मानहानि के दो केस

8 of 8
jaitley-kejriwal
वित्तमंत्री अरुण जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ मानहानि के दो केस किए हैं। डीडीसीए मामले में 10 करोड़ का केस किया था। ताजा मामला केजरीवाल के वकील राम जेठमलानी द्वारा कोर्ट में जेटली को शातिर कहे जाने का है। इस पर सोमवार को जेटली ने केजरीवाल के खिलाफ 10 करोड़ रुपये की मानहानि का नया दीवानी मुकदमा हाई कोर्ट में दायर किया है। इसी मामले में हाईकोर्ट ने अरविंद केजरीवाल से पूछा है कि क्यों न उनके खिलाफ मानहानि का नया केस शुरू किया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें