भारतीय सेना प्रमुख जनरल बिपिन रावत को नेपाली सेना के मानद जनरल के पद से सम्मानित किया गया। नेपाल की राष्ट्रपति विद्या देवी भंडारी ने अपने आधिकारिक निवास शीतल निवास पर एक समारोह के दौरान रावत को मानद जनरल की उपाधी प्रदान की। उन्होंने जनरल रावत को मानद उपाधि के सम्मान में एक तलवार, एक प्रतीक चिन्ह और प्रमाण पत्र भेंट की।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 3
आर्मी चीफ बिपिन रावत
पिछले छह दशक से परंपरा चली आ रही है कि दोनों देश के सेना प्रमुखों को एक-दूसरे की सेना से मानद उपाधी से सम्मानित किया जाता है। बुधवार सुबह जनरल रावत ने नेपाली सेना को सात घोड़े भेंट में दिए। वह जनरल छेत्री के आमंत्रण पर नेपाल के चार दिन के दौरे पर हैं।
कमांडर इन चीफ जनरल कोडानदेरा मडप्पा करियप्पा पहले भारतीय सेना प्रमुख थे, जिन्हें 1950 में इस उपाधि से सम्मानित किया गया था। काठमांडू में अपने प्रवास के दौरान जनरल रावत नेपाल के प्रधानमंत्री प्रचंड और रक्षा मंत्री बाल कृष्णा खंड और अपने नेपाली समकक्ष राजेंद्र छेत्री से भी मुलाकात की।