भारत के केंद्रीय मंत्रिमंडल में बड़ा फेरबदल हुआ है। कुछ नये चेहरों को भी मंत्रालय की जिम्मेदारी मिली हैं। जिसमें निर्मला सीतारमण को रक्षा मंत्रालय दिया गया है। देश की राजनीति में ऐसा दूसरी बार हुआ है जब किसी महिला को रक्षा मंत्रालय सौंपा गया है। आपको बता दें कि देश की पहली महिला रक्षामंत्री इंदिरा गांधी थीं। आइये देखते हैं विश्व के किन-किन देशों में महिला रक्षा मंत्री हैं।
विज्ञापन
भारत के अलावा और किन देशों में हैं महिला रक्षा मंत्री, देखें तस्वीरें
2 of 5
Marise Payne
भारत की तरह ऑस्ट्रेलिया की रक्षा मंत्री भी एक महिला ही हैं। मराइस पायने को 21 सितंबर 2015 को रक्षा मंत्रालय का कार्यभार सौंपा गया था। वो अपनी जिम्मेदारी को बखूबी निभा रही हैं। वह लिबरल पार्टी की सीनेटर हैं। पायने का जन्म सिडनी में हुआ था और वह लॉ और आर्ट में ग्रेजुएट हैं।
विज्ञापन
भारत के अलावा और किन देशों में हैं महिला रक्षा मंत्री, देखें तस्वीरें
3 of 5
María De Cospedal
स्पेन की रक्षा मंत्री मारिया दी कॉस्पेडल भी अपने काम को बखूबी कर रही हैं। ये पीपुल्स पार्टी की सेक्रेटरी जनरल भी हैं। 3 नवंबर 2016 को इन्होंने स्पेन के रक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाली थी।
भारत के अलावा और किन देशों में हैं महिला रक्षा मंत्री, देखें तस्वीरें
4 of 5
Roberta Pinotti
इटली की नेता रोबर्टा पिनोटी भी एक सफल महिला रक्षा मंत्री हैं। मॉर्डन साहित्य में डिग्री लेने के बाद रोबर्टा ने इटली के हाई स्कूल में पढ़ाना शुरू कर दिया था। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरूआत 1980 के अाखिर में इटैलियन कम्यूनिस्ट पार्टी की डिस्ट्रिक काउंसलर के तौर पर की थी। उन्होंने 21 फरवरी 2014 को रक्षा मंत्री का पद ग्रहण किया था।
भारत के अलावा और किन देशों में हैं महिला रक्षा मंत्री, देखें तस्वीरें
5 of 5
Florence Parly
फ्लोरेंस पार्ले फ्रांस की पॉपुलर नेता हैं और आर्म्ड सर्विस की मंत्री हैं। सन 2000 से 2002 के बीच पार्ले जूनियर बजट मिनिस्टर थीं। उन्होंने एयर फ्रांस में डिप्टी जनरल डायरेक्टर के पद पर कार्य किया है। उन्हे 21 जून 2017 को आर्म्ड सर्विस का मंत्री बनाया गया।