amarujala.com द्वारा गुरुवार को एचआर एंड डिजिटल कॉन्क्लेव का आयोजन किया गया। इस कॉन्क्लेव का उद्घाटन संचार मंत्री मनोज सिन्हा ने किया था। समारोह के मुख्य अतिथि मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर थे। देर रात तक चले इस कॉन्क्लेव में कई सत्र हुए जिसमें देश की प्रमुख यूनिवर्सिटीज से जुड़े दिग्गजों और नामी कंपनियों के एचआर से जुड़े प्रतिनिधियों ने छात्रों की समस्याओं पर अपनी तरफ से सुझाव दिए। अगली स्लाइड्स में देखें समारोह की मुख्य झलकियांः-
विज्ञापन
2 of 11
अमर उजाला डिजिटल एंड कंवर्जेंस के संपादक संजय अभिज्ञान ने समारोह में आए हुए अतिथियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
3 of 11
संचार मंत्री मनोज सिन्हा, नीरज अग्रवाल (जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के सोसाइटी सचिव और कोषाध्यक्ष) और अमर उजाला ग्रुप के सलाहकार संपादक विनोद अग्निहोत्री ने दीप प्रज्जवलित करके कॉन्क्लेव की शुरुआत की।
4 of 11
कॉन्क्लेव में बोलते हुए संचार मंत्री मनोज सिन्हा।
विज्ञापन
5 of 11
जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के इलेक्ट्रोनिक्स व कम्यूनिकेशन इंजिनिरिंग के छात्र मुकुल दुबे(नीली शर्ट में) के सवालों का जवाब देते हुए अमर उजाला ग्रुप के प्रेसीडेंट ब्रांड एंड इनोवेशन सुमंता पाल, डॉ. दिवाकर भारद्वाज, एसोसिएट प्रोफेसर कंप्यूटर साइंस एंड इंजिनियरिंग, जीएलए यूनिवर्सटी, मथुरा और अमर उजाला डिजिटल के संपादक संजय अभिज्ञान।
विज्ञापन
6 of 11
javdekar
कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर।
विज्ञापन
7 of 11
इंटरनेट के जॉब और नौकरी पर पड़ने वाले असर पर भी सत्र में चर्चा हुई। इस सत्र में चर्चा करते हुए GMobi के एमडी अमित डे, एचसीएल के एवीपी एचआर एंड ट्रेनिंग सुमन चटर्जी, Nao Robotics के विजय शाह, इनवर्टिस यूनिवर्सिटी की कारपोरेट रिलेशन सलाहकार सीमा बर्थवाल और Mobiloitte के चेयरमैन जगदीश हर्ष।
8 of 11
कंपनियों के एचआर प्रमुख और यूनिवर्सिटी राउंडटेबल परिचर्चा की शुरुआत करते हुए जीएलए यूनिवर्सिटी, मथुरा के प्रो वीसी और आईबीएम के डायरेक्टर प्रोफेसर एएम अग्रवाल।
9 of 11
AU Digital conclave
पहली नौकरी पाने में कर्मचारियों और कंपनियों को पेश आनी वाली परेशानियों पर हुई परिचर्चा में भाग लेती हुई OLX दक्षिण एशिया की चीफ एचआर जोयिता चटर्जी(नीली साड़ी में), इंडियाबुल्स के पूर्व एचआर प्रमुख अनिल राठौर, Ericsson में ऑपरेशन सपोर्ट हेड और जीएलए यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा मेजर स्मिता वर्मा और easypolicy.com के सीईओ आलोक भटनागर।
10 of 11
AU Digital conclave
इसी से जुड़े एक और सत्र में हुई परिचर्चा में भाग लेते हुए पॉलिसीबाजार.कॉम के वीपी व एचआर हेड पुनीत खुराना, डीएस ग्रुप के वीपी एचआर सीमिन असकरी, सैमसंग के बिजनेस एचआर हेड संदीप त्यागी और जीएलए यूनिवर्सिटी के डायरेक्टर, ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट सुरेश प्रताप सिंह।