फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: बीपीएससी 67वीं परीक्षा रद्द और अचानक यूक्रेन पहुंचीं अमेरिकी राष्ट्रपति की पत्नी जिल बाइडन, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sun, 08 May 2022 09:34 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा रद्द कर दी गई है। समिति को 24 घंटे में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया था, लेकिन जानकारी के अनुसार, समिति ने महज तीन घंटे में ही रिपोर्ट सौंप दी और परीक्षा निरस्त करने की सिफारिश कर दी। इस बीच सोमवार को तजिंदर पाल सिहं बग्गा द्वारका कोर्ट में पेश होंगे। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 6
बीपीएससी 67वीं परीक्षा का पेपर लीक - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
आरा में पेपर लीक पर बवाल के बाद फैसला
बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 67वीं संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक परीक्षा पेपर लीक होने के कारण रद्द कर दी गई है। आयोग ने डीजीपी से अनुरोध कर पेपर सोशल मीडिया में वायरल होने के मामले की जांच साइबर सेल से कराने का आग्रह किया है। इससे पहले, कथित तौर पर पेपर लीक का मामला सामने के बाद आयोग की ओर एक तीन सदस्यीय समिति बनाई गई थी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
तजिंदर बग्गा - फोटो : Amar ujala
तजिंदर बग्गा के पास क्या हैं कानूनी विकल्प
तजिंदर पाल सिंह बग्गा के मामले पर भाजपा आर-पार की लड़ाई लड़ने की तैयारी में है। वह किसी भी तरह इस मामले में आम आदमी पार्टी को लीड लेने देने के मूड में नहीं है, क्योंकि पार्टी को लग रहा है कि इससे अरविंद केजरीवाल ‘बेलगाम’ हो सकते हैं और आने वाले दिनों में वे किसी भी भाजपा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कराने की कोशिश कर सकते हैं। ऐसा होने पर भाजपा कार्यकर्ताओं के मनोबल पर भी  नकारात्मक असर पड़ सकता है। लिहाजा पार्टी इस मामले में बढ़त लेने के लिए हर संभव कदम उठाने की कोशिश करेगी। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
Jill Biden olena zelenska - फोटो : Ani
यूक्रेन पहुंचीं जिल बाइडन
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन की पत्नी जिल बाइडन रविवार को अचानक पश्चिमी यूक्रेन पहुंचीं। यहां उन्होंने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की की पत्नी ओलेना जेलेंस्की से मुलाकात की। जिल ने ओलेना से कहा कि मैं मदर्स डे पर यहां आना चाहती थी। मुझे लगा कि यूक्रेन के लोगों को यह दिखाना चाहिए कि अमेरिका के लोग उनके साथ खड़े हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : अमर उजाला
आरसीबी ने हैदराबाद को हराया
आरसीबी ने लगातार दूसरे मैच में जीत हासिल की। टीम के 12 मैचों में अब 14 अंक हो गए हैं। वह तीसरे स्थान पर पहुंच गई है। प्लेऑफ में टीम ने अपना एक पैर रख लिया। उसके हिस्से में दो मैच बचे हैं। उसे पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेलना है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Lalu Yadav - फोटो : Amar Ujala
सोशल मीडिया पर वायरल हुई लालू यादव की मौत की खबर
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की मौत की खबर रविवार को अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। इसके बाद तुरंत ही आरजेडी प्रवक्ता ने बयान जारी कर इस तरह की खबरों का खंडन किया। राजद प्रवक्ता चितरंजन गगन ने खबर भ्रामक बताया और कहा कि वे पूरी तरह से स्वस्थ हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें