फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: महाराष्ट्र में हनुमान चालीसा पाठ पर सियासत, नवनीत और रवि राणा गिरफ्तार, पढ़ें देश-दुनिया के अहम समाचार

Sat, 23 Apr 2022 09:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 6
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इसके अलावा भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार (23 अप्रैल) को आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया की अहम खबरें एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 6
नवनीत और रवि राणा ने मुंबई पुलिस को लिखित शिकायत दी। - फोटो : Amar Ujala
नवनीत और रवि राणा की कल बांद्रा हॉलिडे कोर्ट में पेशी
मुंबई के खार इलाके में अमरावती सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उन पर लग-अलग समूहों के बीच नफरत फैलाने का आरोप है। इससे पहले राणा दंपति के आवास के बाहर शिवसेना कार्यकर्ताओं ने विरोध-प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ताओं को उनके आवास के बाहर देखा गया। इस बीच नवनीत और उनके पति रवि राणा को पुलिस खार पुलिस स्टेशन लेकर पहुंची। इस दौरान नवनीत ने कहा कि हमें जबरन यहां लाया गया है। उन्होंने देवेंद्र फडणवीस से मदद की गुहार लगाई है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 6
आईपीएल - फोटो : अमर उजाला
कोलकाता और अहमदाबाद में होंगे प्लेऑफ मुकाबले
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने शनिवार (23 अप्रैल) को आईपीएल के प्लेऑफ मैचों के लिए शेड्यूल जारी कर दिया है। प्लेऑफ के मैच कोलकाता के ईडन गार्डन्स और अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जाएंगे। वहीं, वुमन्स चैलेंजर्स का आयोजन लखनऊ के भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में किया जाएगा। पढ़ें पूरी खबर

4 of 6
Rajnath Singh - फोटो : Amar Ujala
राजनाथ सिंह की दो टूक
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को एक बार फिर आतंकवाद पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत आतंक के खिलाफ लड़ाई से पीछे नहीं हटेगा। हम सीमा पार से देश को निशाना बनाने वाले आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई करने से कभी नहीं हिचकिचाएंगे। हमारी सरकार देश से आतंकवाद को उखाड़ फेंकने के लिए काम कर रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

5 of 6
इमरान खान - फोटो : एएनआई
इमरान खान और बुशरा बीबी ने बिना एक पैसा दिए रखे 52 विदेशी उपहार
इमरान खान की मुश्किलें कम होने का नाम ही नहीं ले रहीं। तोशखाना विवाद को लेकर वे चारों ओर से घिरे नजर आ रहे हैं। इस बीच मीडिया रिपोर्ट्स आई हैं कि इमरान खान और पत्नी बुशरा बीबी ने बिना एक भी पैसा दिए उन्हें मिले 52 विदेशी उपहार अपने पास रख लिए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
alia bhatt ranbir kapoor wedding pic - फोटो : instagram
मनोरंजन जगत की 10 बड़ी खबरें
बॉलीवुड के चार्मिंग और एक्शन हीरो टाइगर श्रॉफ इस वक्त अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म हीरोपंती 2 को लेकर सुर्खियों में हैं। साजिद नाडियाडवाला के साथ एक बार फिर से टाइगर दहाड़ मारने को तैयार हैं। फैंस को इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है और इसी बीच मेकर्स ने हीरोपंती 2 का धमाकेदार ट्रेलर भी रिलीज कर दिया है और बबलू फिर से लोगों का दिल जीतने को तैयार है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें