फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन की बड़ी खबरें: ब्रूकलिन में मेट्रो स्टेशन पर फायरिंग, यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा का दबदबा, पढ़ें देश-दुनिया के बड़े समाचार

Tue, 12 Apr 2022 10:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन
1 of 8
Amar Ujala Top News - फोटो : Amar Ujala Top News
न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए। इसके अलावा उत्तर प्रदेश में हुए विधान परिषद के चुनाव के नतीजे आ गए हैं। इसमें भाजपा ने अपना परचम लहराया है। आइए पढ़ते हैं देश-दुनिया के अहम समाचार एक ही जगह पर और सिर्फ एक ही क्लिक पर...
विज्ञापन

2 of 8
Brooklyn Attack - फोटो : video grab
अमेरिका में फायरिंग और धमाका
न्यूयॉर्क में ब्रूकलिन के 36 स्ट्रीट मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार सुबह एक हमलावर ने लोगों पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए। हमले को अंजाम देकर हमलवार फरार हो गया। घटनास्थल की एक तस्वीर में लोगों को स्टेशन के फर्श पर पड़े खून से लथपथ यात्रियों की देखभाल करते हुए दिखाया गया है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

3 of 8
नीरव मोदी - फोटो : File
भगोड़ा कारोबारी नीरव मोदी को बड़ा झटका
पंजाब नेशनल बैंक से जुड़े 13,500 करोड़ की धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) को बड़ी सफलता हाथ लगी है। सीबीआई भगोड़े कारोबारी नीरव मोदी के करीबी सहयोगी परब सुभाष शंकर को मंगलवार को मिस्र के काहिरा से मुंबई लेकर आई है। उसे विशेष विमान से मुंबई लाया गया। अदालत ने परब सुभाष शंकर को 26 अप्रैल तक सीबीआई की हिरासत में भेज दिया है। पढ़ें पूरी खबर

4 of 8
उत्तर प्रदेश विधान परिषद चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की
यूपी विधान परिषद चुनाव में भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। 36 सीटों पर हुए चुनाव में 33 सीटें जीतने में पार्टी कामयाब रही। भाजपा को विधान परिषद में पूर्ण बहुमत मिला है।  जानिए किस प्रत्याशी ने कहां से की जीत हासिल
विज्ञापन

5 of 8
CM HEMANT SOREN - फोटो : social media
झारखंड में बचाव अभियान खत्म
झारखंड के देवघर में त्रिकूट पर्वत रोप वे हादसे के बाद चलाया जा रहा बचाव अभियान आखिरकार खत्म हो गया है। यह अभियान पूरे 45 घंटे तक चला और सेना ने 46 जिंदगियां बचा लीं। इस हादसे में चार लोगों की मौत भी हुई। यहां पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

6 of 8
आलिया भट्ट, रणबीर कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
आलिया-रणबीर की शादी पर लेटेस्ट अपडेट
फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री आलिया भट्ट और अभिनेता रणबीर कपूर की शादी के दिन जैसे-जैसे करीब आते जा रहे हैं, वैसे- वैसे ही इसे लेकर चर्चाएं भी तेज होती जा रही हैं। कपल की इस सीक्रेट मैरिज को लेकर बीते कई दिनों से लगातार तरह- तरह की खबरें और रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं। पढ़ें मनोरंजन जगत की 10 खबरें
विज्ञापन

7 of 8
कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह। - फोटो : amar ujala
दिग्विजय पर केस
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के बिहार के फोटो को खरगोन का बताकर ट्वीट करने के मामले में भोपाल क्राइम ब्रांच ने केस दर्ज कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने कूटरचित दस्तावेज से धार्मिक भावनाएं आहत करने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। बीजेपी ने ट्वीट को अंतरराष्ट्रीय साजिश बताकर जांच करने की मांग की है। चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने ट्विटर के सीईओ पराग अग्रवाल को पत्र लिखकर दिग्विजय सिंह का ट्विटर हैंडल बंद करने की अपील की है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन

8 of 8
आईपीएल 2022 - फोटो : अमर उजाला
IPL से जुड़ी खास खबर
आईपीएल 2022 में रविचंद्रन अश्विन ने एक नए नियम को अमल कर सभी फैन्स और क्रिकेट एक्सपर्ट को चौंका दिया। वह आईपीएल इतिहास में रिटायर्ड आउट होने वाले पहले खिलाड़ी बने। यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने क्रिकेट के किसी नियम को रूल बुक से मैदान पर उतारा है। इससे पहले 2019 में अश्विन ने जोस बटलर को मांकडिंग के जरिए पवेलियन भेजा था। आज हम आपको क्रिकेट में आउट होने के तरीके और पहली बार उस तरीके से आउट होने वाले खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं... पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें