फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला शब्द सम्मान- 2019 की घोषणा : ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमाडे को आकाशदीप

Wed, 16 Oct 2019 04:02 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
अमर उजाला शब्द सम्मान - फोटो : अमर उजाला
अपने लेखन-जीवन के समग्र अवदान के लिए इस वर्ष का अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप'- हिंदी में प्रख्यात कथाकार व संपादक ज्ञानरंजन और हिंदीतर भाषाओं में मराठी के विख्यात कवि-उपन्यासकार भालचंद्र नेमाडे को दिया जाएगा। गत वर्ष यह सम्मान डॉ. नामवरसिंह को हिंदी के लिए और गिरीश कारनाड (कन्नड़) को हिंदीतर भाषा में अतुलनीय योगदान के लिए दिया गया था।

विज्ञापन

2 of 10
अमर उजाला शब्द सम्मान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय भाषाओं के सामूहिक स्वप्न के सम्मान में अमर उजाला फाउंडेशन ने शब्द सम्मान की स्थापना की है। सर्वोच्च आकाशदीप अलंकरण हिंदी और अन्य भारतीय भाषा में एक-एक साहित्य मनीषी को अर्पित किया जाता है। अलंकरण में पांच-पांच लाख रुपये की राशि सम्मिलित है।
विज्ञापन

3 of 10
ज्ञानरंजन और भालचंद्र नेमाडे - फोटो : अमर उजाला
अमर उजाला का सर्वोच्च शब्द सम्मान 'आकाशदीप' के लिए घोषित हिंदी में प्रख्यात कथाकार व संपादक ज्ञानरंजन ने कहा कि,  'अमर उजाला के ये सम्मान रचनाधर्मिता के स्वतंत्र मिजाज का अभिनंदन हैं।'

वहीं हिंदीतर भाषाओं में मराठी के विख्यात कवि-उपन्यासकार भालचंद्र नेमाडे का कहना है कि, 'यह मानवीय सभ्यताओं के विचार और भाषिक संस्कृति के मूल्यवान साझे की निरंतरता का सम्मान है।'

4 of 10
ज्ञान चतुर्वेदी के उपन्यास ‘पागलखाना’ को श्रेष्ठ कृति सम्मान 'छाप' उपन्यास - फोटो : अमर उजाला
वर्ष 2018 की श्रेष्ठ कृतियों के लिए शब्द सम्मानों की घोषणा भी कर दी गई है। 'छाप' श्रेणी में कथा (उपन्यास) वर्ग में ज्ञान चतुर्वेदी के उपन्यास ‘पागलखाना’ को चुना गया है।
विज्ञापन

5 of 10
गगन गिल को श्रेष्ठ कृति सम्मान 'छाप' कविता - फोटो : अमर उजाला
कविता वर्ग में गगन गिल के संग्रह ‘मैं जब तक आई बाहर’ को चुना गया है।
विज्ञापन

6 of 10
सुनीता बुद्धिराजा को श्रेष्ठ कृति सम्मान 'छाप' कथेतर - फोटो : अमर उजाला
कथेतर वर्ग में 'छाप' सम्मान सुनीता बुद्धिराजा की कृति ‘रसराज : पंडित जसराज’ को दिया जाएगा।
विज्ञापन

7 of 10
अंबर पांडेय को 'थाप' पहली किताब सम्मान - फोटो : अमर उजाला
किसी भी रचनाकार की पहली किताब वाला 'थाप', अंबर पांडेय की कृति ‘कोलाहल की कविताएं' को मिलेगा।

8 of 10
उत्पल बैनर्जी को अनुवाद के लिए भाषाबंधु सम्मान - फोटो : अमर उजाला
भारतीय भाषाओं में अनुवाद के लिए भाषाबंधु सम्मान, प्रख्यात रचनाकार शंख घोष की बांग्ला गद्य कृति ‘नि:शब्द की तर्जनी’ के हिंदी अनुवाद के लिए उत्पल बैनर्जी को प्रदान किया जाएगा। इन सम्मानों में एक-एक लाख रुपये की राशि सम्मिलित है।

9 of 10
अब्दुल बिस्मिल्लाह, अरुण कमल, नंदकिशोर आचार्य (ऊपर से दाएं), अनामिका और ज्योतिष जोशी - फोटो : अमर उजाला

...जिन्होंने कसौटी पर परखा

प्रख्यात कथाकार अब्दुल बिस्मिल्लाह, विख्यात कवि अरुण कमल,वरिष्ठ आलोचक नंदकिशोर आचार्य, सुप्रसिद्ध कवयित्री अनामिका तथा प्रसिद्ध समीक्षक ज्योतिष जोशी के उच्चस्तरीय निर्णायक मंडल ने इन कृतियों को अपनी कसौटी पर परखा। अमर उजाला शब्द सम्मान शीघ्र ही एक समारोह में अर्पित किए जाएंगे।
विज्ञापन

10 of 10
ज्ञानरंजन - फोटो : अमर उजाला
मैंने कभी कहा था, अब फिर दोहराता हूं कि रचनाकार को यह नहीं देखना चाहिए कि कोई उसे कैसे देख रहा है। रचनाकार के साथ अदृश्य और अमूर्त शक्तियां रहती हैं, उसका अंडरवर्ल्ड बहुत बड़ा होता है। हम मुख्यधारा में नहीं थे, एक छोटे शहर में अपना काम कर रहे थे और हमें प्रकाशित कर दिया गया। अमर उजाला द्वारा स्थापित यह ‘शब्द सम्मान’ सभी गैर सरकारी सम्मानों से इसलिए उच्चतर है कि वह हिंदी के साथ दूसरी भाषाओं को भी समान दर्जा देता है। पहले हिंदी के साथ कन्नड़ और अब हिंदी के साथ मराठी, इस तरह दो भाषाओं के रचनाकारों को समांतर सम्मान। शुक्रिया, बहुत शुक्रिया। - ज्ञानरंजन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें