फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ahmed Patel: अहमद पटेल को लेकर SIT के दावों पर बेटी मुमताज का पलटवार, बोलीं- पिता ने नाम में अभी वजन है इसलिए...

Sat, 16 Jul 2022 06:24 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

साल 2002 के गुजरात दंगों को लेकर एसआईटी के हलफनामे में दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल का नाम सामने आने के बाद अब उनकी बेटी मुमताज पटेल का बयान सामने आया है। मुमताज ने राजनीतिक फायदे के लिए उनके पिता का नाम इस्तेमाल करने का आरोप लगाय है। 
विज्ञापन
1 of 5
दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल की बेटी मुमताज पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के तीस्ता सीतलवाड़ मामले से कथित तौर पर जुड़े होने को लेकर उपजे विवाद के बीच शनिवार को उनकी बेटी ने कहा कि मृत्यु के बाद दिग्गज का नाम 'अभी भी वजन रखता है'। मुमताज पटेल ने ऐसा करने वालों पर 'राजनीतिक साजिश' के लिए उनके पिता का इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। मुमताज ने यह भी पूछा कि अधिकारियों द्वार इन दावों पर उनके पिता से पूछताछ क्यों नहीं की गई।

 
विज्ञापन

एसआईटी ने हलफनामे में अहमद पटेल पर लगाया आरोप

2 of 5
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ अहमद पटेल - फोटो : PTI (File Photo)
बता दें कि साल 2002 के गुजरात दंगों के मामले में एसआईटी ने हलफनामे में दावा किया है कि अहमद पटेल ने तब की भाजपा सरकार को गिराने के लिए सामाजिक कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ को तीस लाख रुपये दिए थे। 



 
विज्ञापन

मुमताज पटेल ने किया पलटवार

3 of 5
मुमताज पटेल - फोटो : फेसबुक/मुमताज पटेल
दिवंगत अहमद पटेल पर लग रहे आरोपों के बीच मुमताज पटेल ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पिता के नाम में अभी भी वजन है। इसलिए राजनीतिक फायदे के लिए उनके पिता के नाम का इस्तेमाल किया जा रहा है। अगर आरोप सही हैं तो तीस्ता सीतलवाड़ को यूपीए की सरकार में राज्यसभा सांसद क्यों नहीं बनाया गया? उन्होंने यह भी पूछा कि 2020 तक आखिर इस सरकार ने इतने बडे साजिश की जांच क्यों नहीं करवाई?
 

आठ साल से केंद्र में भाजपा, अभी क्यों उठाया जा रहा मुद्दा?

4 of 5
मुमताज पटेल - फोटो : ट्विटर/मुमताज पटेल
मुमताज ने आगे लिखा कि आठ सालों से मोदी सरकार पूर्ण बहुमत के साथ देश का नेतृत्व कर रही है और आज हमारे देश में सबकुछ गलत हो रहा है। आप लोग अभी भी कांग्रेस को दोष दे रहे हैं। दूसरों पर दोषारोपण करने वाला कभी नहीं उठ सकता। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत में उन्होंने कहा कि चुनाव आ रहे हैं तो यह सब होना ही था। पिछले आठ साल में केंद्र में भाजपा की सरकार है तो यह सब अभी क्यों उठाया जा रहा है?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कौन हैं मुमताज पटेल?

5 of 5
मुमताज पटेल - फोटो : फेसबुक/मुमताज पटेल
कांग्रेस के दिवंगत दिग्गज नेता अहमद पटेल ने हमेशा अपने बच्चों को राजनीति से दूर रखा। उनका बेटा फैजल पटेल व्यापारी है जबकि बेटी मुमताज पटेल शादी के बाद घरेलू जिंदगी बिता रही हैं। मुमताज की शादी एक बिजनेसमैन इरफान सिद्दिकी से हुई है। हाल ही में प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने इरफान सिद्दिकी के घर और दफ्तरों पर छापा मारा था। प्रवर्तन निदेशालय ने गुजरात के फार्मास्युटिकल फर्म और स्टर्लिंग बायोटेक के एक धोखाधड़ी मामले को लेकर इरफान के खिलाफ ये कार्रवाई की थी। इरफान के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंकग के मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली में बयान दर्ज करवाया था।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें