फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP In States: बिहार के बाद हिमाचल से भी BJP आउट, जानें मोदी राज में कैसे बदला देश का सियासी नक्शा?

Thu, 08 Dec 2022 06:25 PM IST
हिमांशु मिश्रा इलेक्शन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आइये जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश के कितने राज्यों में भाजपा की सरकार थी? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्से में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? और नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने बाद कांग्रेस कितनी सिमटी?  
 
विज्ञापन
मोदी राज में बदलता सियासी नक्शा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजे आ चुके हैं। गुजरात में भारतीय जनता पार्टी अपनी सत्ता बचाने में कामयाब रही। यूं कहें कि इस बार भाजपा ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया तो गलत नहीं होगा, लेकिन हिमाचल में भाजपा रिवाज नहीं बदल पाई और सत्ता से बाहर हो गई। पांच महीने के अंदर ये दूसरा राज्य है, जहां की सत्ता भाजपा के हाथ से चली गई। 

अब देश के 16 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। इन राज्यों में देश की करीब 49.3 फीसदी आबादी रहती है। वहीं, कांग्रेस अब छह राज्यों में सरकार का हिस्सा होगी। हिमाचल में शपथ ग्रहण के साथ तीन राज्यों में कांग्रेस की सरकार होगी। वहीं, तीन अन्य राज्यों में कांग्रेस गठबंधन का हिस्सा है। इन राज्यों में देश की आबादी का कुल 26 फीसदी हिस्सा रहता है। 

आइये जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश के कितने राज्यों में भाजपा की सरकार थी? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्से में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? और नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने बाद कांग्रेस कितनी सिमटी?  
 
विज्ञापन

2 of 6
जब मोदी सत्ता में आए थे - फोटो : अमर उजाला
जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें
मई 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। मोदी के सत्ता में आने के वक्त देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें थीं। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। वहीं, आंध्र प्रदेश और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सरकार चला रही थी। इन दो राज्यों में देश की छह फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तसीगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। यानी, जब मोदी सत्ता में आए उस वक्त करीब 26 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। 

2014 में जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 37 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र, कर्नाटक जैसे बड़े राज्य शामिल थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
जब शीर्ष पर पहुंची भाजपा - फोटो : अमर उजाला
2018 में पीक पर पहुंची भाजपा
2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।  
 

4 of 6
भाजपा - फोटो : Social Media
अभी किन-किन राज्यों की सरकार में है भाजपा? 
राज्य किससे गठबंधन?
अरुणाचल प्रदेश     भाजपा-एनपीपी
असम भाजपा, एजीपी, यूपीपीएल, बीपीएफ
गोवा बीजेपी, एमजीपी
गुजरात भाजपा
हरियाणा भाजपा, जेजेपी, एचएलपी
कर्नाटक भाजपा
मध्य प्रदेश भाजपा
महाराष्ट्र   भाजपा, शिवसेना (एकनाथ शिंदे गुट)
मणिपुर भाजपा
मेघालय भाजपा
नगालैंड एनडीपीपी, एनपीएफ, भाजपा
पुडुचेरी   एआईएनआरसी, भाजपा
सिक्किम एसकेएम, भाजपा
त्रिपुरा भाजपा, आईपीएफटी
उत्तर प्रदेश   भाजपा
उत्तराखंड   भाजपा
                       
विज्ञापन

5 of 6
मल्लिकार्जुन खरगे, सोनिया गांधी और राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला
कितने राज्यों की सरकार में कांग्रेस? 
राज्य किससे गठबंधन?
छत्तीसगढ़ कांग्रेस
राजस्थान कांग्रेस
हिमाचल प्रदेश   कांग्रेस
झारखंड जेएमएम, कांग्रेस
बिहार   जेडीयू, आरजेडी, कांग्रेस
तमिलनाडु डीएमके, कांग्रेस
विज्ञापन

6 of 6
चुनाव 2022 - फोटो : अमर उजाला
अब आगे क्या होगा? 
अभी 16 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। अगले साल यानी 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना शामिल हैं। अभी कर्नाटक, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा मेघालय, नगालैंड में भाजपा गठबंधन के साथ सरकार में है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस जबकि तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है। 

2024 में लोकसभा और सात राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड शामिल हैं। अभी हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, महाराष्ट्र में भाजपा की सरकार है। ओडिशा में बीजद, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी की सरकार है। इन चुनावों में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती यह है कि जहां वह सरकार में है, उसे कायम रखना और जहां वह विपक्ष में है, वहां जीत हासिल करना।
विज्ञापन
Next