काशी हिंदू विश्वविद्यालय में बुधवार को जमकर बवाल हुआ। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को बीएचयू के सुरक्षाकर्मियों और छात्रों ने दौड़ा दौड़ाकर पीटा। महिला महाविद्यालय तिराहे से लेकर सिंह द्वार तक करीब 45 मिनट तक अराजकता का माहौल रहा। उपद्रवियों ने महिला कार्यकर्ताओं को भी नहीं छोड़ा। उनके साथ भी अभद्रता, हाथापाई और मारपीट की गई।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
आप के करीब 10 कार्यकर्ता घायल हुए हैं। इनमें पांच महिलाएं भी हैं। दो कार्यकर्ताओं को इतना पीटा गया कि उन्हें कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। आप के राष्ट्रीय नेताओं को घटना की जानकारी दे दी गई है। गुरुवार को राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय सिंह वाराणसी पहुंच रहे हैं। आंदोलन की आगे की रणनीति उनकी मौजूदगी में तय होगी।
विज्ञापन
3 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
वजह बस इतनी थी कि आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता 24 घंटे साइबर लाइब्रेरी खोलने की मांग को लेकर बीएचयू में अनशनरत छात्रों को समर्थन देने पहुंचे थे। अभी वे कैंपस में अनशन स्थल की ओर बढ़ ही रहे थे कि मारपीट और बवाल शुरू हो गया। आप नेताओं ने आरोप लगाया है कि प्रॉक्टोरियल बोर्ड की शह पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने लाठी-डंडे से उनकी पिटाई की।
4 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
उधर, बीएचयू में छात्र सुविधाओं को लेकर पिछले आठ दिनों से अनशन पर बैठे छात्रों के समर्थन में बुधवार को आम आदमी पार्टी ने विश्वविद्यालय प्रशासन के खिलाफ जुलूस निकाला। दोपहर 12 बजे बजे जुलूस लंका, सिंह द्वार से बीएचयू कैंपस में पहुंचा। यहां पर सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन वे आगे बढ़ गए।
विज्ञापन
5 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
जुलूस लेकर अभी वह एमएमवी तिराहे तक पहुंचे ही थे कि वहां सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें रोक लिया। इतने में मौके पर चीफ प्राक्टर भी पहुंच गए। आप कार्यकर्ताओं ने अनशन स्थल तक जाने की बात कही, इस पर माहौल तल्ख हो गया। आला अधिकारी का निर्देश मिलते ही सुरक्षाकर्मी उनसे भिड़ गए।
विज्ञापन
6 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
सुरक्षाकर्मियों से मामला नहीं बना, तभी वहां छात्रों का एक गुट भी पहुंच गया। इसके बाद इन छात्रों और सुरक्षाकर्मियों ने मिलकर यहां आप कार्यकर्ताओं को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। जो भी सामने आया उसकी पिटाई की। यहां तक कि जुलूस में शामिल महिला कार्यकर्ताओं के साथ भी उपद्रवियों ने गाली गलौज, अभद्रता और मारपीट की। एमएमवी से लेकर सिंह द्वार तक अराजकता का माहौल बना रहा।
विज्ञापन
7 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
उपद्रवियों ने आप के पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह को लंका गेट तक दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। कई कार्यकर्ताओं को सुरक्षाकर्मियों ने घसीटकर कैंपस से बाहर कर दिया। छात्रों ने मीडिया कर्मियों के साथ भी अभद्रता की। फोटोग्राफरों का कैमरा छीनने, उन्हें नुकसान पहुंचाने की कोशिश की। एकबारगी वहां से गुजरने वाली छात्राएं और आम लोग अफरातफरी का माहौल देखकर सहम गए।
8 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
आम आदमी पार्टी का आरोप है कि मारपीट करने वाले छात्र एबीवीपी से जुड़े हुए थे। चीफ प्राक्टर और कुलपति के इशारे पर यह सब कुछ हुआ।
9 of 10
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता मुकेश सिंह ने बताया कि मारपीट में आप के पूर्वांचल प्रभारी संजीव सिंह, कैलाश दूबे, मनीष पाल, मनीष गुप्ता, रंजू बाला, अंजना सिंह, मोहिनी, मोहसिना परवीन और अनीता यादव को चोटें आई हैं। दो लोगों को गंभीर हालत में कबीरचौरा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। राष्ट्रीय नेताओं को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है।
दूसरी ओर एबीवीपी के महानगर मंत्री दिनेश दीक्षित के मुताबिक बीएचयू की इस घटना से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कोई संबंध नहीं है। राजनीतिक द्वेषवश पर कुछ लोग अभाविप को बदनाम करने की साजिश रच रहे हैं। यदि अभाविप के कार्यकर्ताओं को इस मामले में प्रताड़ित किया गया तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।