फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करोड़ों आधार कार्डधारकों की सबसे बड़ी 'टेंशन' हुई दूर, UIDAI ने शुरू की बड़ी सुविधा

Mon, 09 Apr 2018 09:57 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली 
विज्ञापन
1 of 6
आधार का डाटा लीक होने के आरोपों के बीच भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने पहले से ज्यादा सुरक्षित डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त क्यू आर कोड वाला ई-आधार तैयार किया है। इसकी खासियत यह है कि इस पर जनसांख्यिकी आंकड़ों के अलावा आधार धारक की तस्वीर भी होगी।
विज्ञापन

2 of 6
ई-आधार का लाभ यह होगा कि किसी व्यक्ति का ऑफलाइन सत्यापन भी किया जा सकेगा। यूआईडीएआई ने हाल ही में ई-आधार पर मौजूदा क्यू आर कोड को बदल दिया है।
विज्ञापन

3 of 6
क्यू आर कोड एक बारकोड है, जिसमें दर्ज जानकारी मशीन द्वारा आसानी से पढ़ी जा सकती है। वहीं ई-आधार आधार कार्ड का इलेक्ट्रॉनिक संस्करण है, जिसे यूआईडीएआई की वेबसाइट से आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।

4 of 6
डिजिटल हस्ताक्षरयुक्त क्यू आर कोड में नए फीचर हैं। इसमें बैंक सहित अन्य एजेंसी किसी आधार धारक का ऑफलाइन सत्यापन कर सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
यूआईडीएआई के सीईओ अजय भूषण पांडे ने बताया कि यह एक आसान ऑफलाइन मेकेनिज्म है, जिसके द्वारा आधार कार्ड की असलियत का जल्दी से पता लगाया जा सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हालांकि आधार धारक के असली होने को सुनिश्चित करने के लिए फोटो का पारंपरिक तरीके से भी मिलान किया जा सकता है। ई-आधार क्यू आर कोड पढ़ने वाला सॉफ्टवेयर नोडल एजेंसी की वेबसाइट पर 27 मार्च से ही मुहैया करा दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें