फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

74 साल पहले की ब्लैक एंड व्हाइट यादें: इनकी मेहनत के बगैर कैसे मिलती आजादी

Wed, 12 Aug 2020 05:32 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 16
74 साल पहले की ब्लैक एंड व्हाइट यादें - फोटो : pib
आजादी मिले 73 साल हो चुके हैं और बस दो दिन बाद देश 74वें स्वतंत्रता दिवस को मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ है। भारत को आजादी यूं ही नहीं मिली। जिस स्वतंत्र भारत में आज हम सांस ले रहे हैं, उसे परतंत्रता की जंजीरों से मुक्त कराने में न जाने कितने लोगों ने अपने प्राण न्योछावर किए, सीने पर गोलियां खाईं और फांसी के फंदे को गले लगाकर अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।

इसके साथ-साथ कई क्रांतिकारियों, स्वतंत्रता सेनानियों की मेहनत, बलिदान, त्याग और तपस्या का परिणाम है, जो आज हम सब आजाद भारत में जी रहे हैं। इनकी मेहनत के बगैर आजादी मिलनी शायद मुश्किल थी। आइए एक नजर डालते हैं 74 साल पहले की उन यादगार तस्वीरों पर...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 16
1857 के विद्रोह में शहीद हुए लोग - फोटो : pib
1857 के विद्रोह को पहला स्वतंत्रता संग्राम माना जाता है। इस विद्रोह में शहीद हुए लोगों की तस्वीर।
विज्ञापन

3 of 16
रास बिहारी बसु - फोटो : pib
रासबिहारी बोस एक भारतीय क्रान्तिकारी थे जिन्होने अंग्रेजी हुकुमत के विरुद्ध 'गदर' एवं 'आजाद हिन्द फौज' के संगठन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने 28 मार्च 1942 में टोक्यो में पहला सम्मेलन करके 'इंडियन इंडीपेंडेंस लीग' की स्थापना की और भारत की स्वाधीनता के लिए एक सेना बनाने का प्रस्ताव भी पेश किया। भारत सरकार ने उनके सम्मान में 1967 में डाक टिकट जारी किया।

4 of 16
श्यामा प्रसाद मुखर्जी - फोटो : SELF
तस्वीर में श्यामा प्रसाद मुखर्जी...डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी उन कुछ लोगों में से थे, जिन्होंने न सिर्फ स्वतंत्र भारत का सपना अपनी आंखों में संजोया बल्कि एक अखंड और संप्रभु भारत के सपने को साकार करने के लिए अपना जीवन-सर्वस्व समर्पित कर दिया। 
विज्ञापन

5 of 16
बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर - फोटो : pib
बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की तस्वीर...भारत वर्ष के महान संविधान रचयिता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने संविधान में विशेष रूप से भारत के प्रत्येक नागरिक को आजादी का अहसास कराया है अथवा विशेष अधिकार दिए हैं।
विज्ञापन

6 of 16
दांडी मार्च, 1930 का नक्शा - फोटो : pib
दांडी मार्च, 1930 का ऐतिहासिक नक्शा...महात्मा गांधी ने 12 मार्च, 1930 में अहमदाबाद के पास स्थित साबरमती आश्रम से दांडी गांव तक 24 दिनों का पैदल मार्च निकाला था। दांडी मार्च, जिसे नमक मार्च, दांडी सत्याग्रह के रूप में भी जाना जाता है। 1930 में महात्मा गांधी के द्वारा अंग्रेज सरकार के नमक के ऊपर कर लगाने के कानून के विरुद्ध किया आंदोलन था।
विज्ञापन

7 of 16
जैल सिंह, जीएस ढिल्लों, एसडी शर्मा - फोटो : pib
शहीद उधम सिंह का पार्थिव शरीर देखने पहुंचे पंजाब के तत्कालीन मुख्यमंत्री जैल सिंह, लोकसभा के स्पीकर जीएस ढिल्लों और कांग्रेस अध्यक्ष एस.डी. शर्मा। तस्वीर 19 जुलाई, 1974 के पालम एयरपोर्ट नई दिल्ली की है।

8 of 16
गांधीजी और नेहरू जी - फोटो : pib
1942 में भारत छोड़ो आंदोलन के बाद गांधीजी और नेहरू जी की एक साथ तस्वीर।

9 of 16
महात्मा गांधी सिमला पहुंचे - फोटो : pib
शिमला सम्मेलन के अवसर पर महात्मा गांधी सिमला पहुंचे।

10 of 16
शिमला सम्मेलन 1945 की तस्वीर - फोटो : pib
शिमला सम्मेलन 1945: शिमला में कांग्रेस कार्यकारिणी बैठक की तस्वीर...तस्वीर में सरदार पटेल, डॉ पट्टाबाई सीतारमैया, डॉ खान साहब और श्री शंकर राव देव।

11 of 16
शिमला सम्मेलन 1945 की तस्वीर - फोटो : pib
शिमला सम्मेलन की तस्वीर... शिमला में 25 जून 1945 को शिमला सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें कई भारतीय राजनीतिक नेताओं ने हिस्सा लिया। शिमला सम्मेलन में कांग्रेस के प्रतिनिधि के रूप में मौलाना अबुल कलाम आजाद तथा मुस्लिम लीग के मोहम्मद अली जिन्ना ने हिस्सा लिया। तस्वीर में सबसे बाईं ओर अली जिन्ना।

12 of 16
लॉर्ड माउंटबेटन संविधान सभा के स्वतंत्रता दिवस सत्र को संबोधित कर रहे हैं - फोटो : pib
इस तस्वीर में लॉर्ड माउंटबेटन 15 अगस्त, 1947 को संविधान सभा के स्वतंत्रता दिवस सत्र को संबोधित कर रहे हैं। उनके दाहिने ओर डॉ राजेंद्र प्रसाद बैठे हैं। 

13 of 16
स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित नेहरू शपथ ले रहे हैं - फोटो : pib
यह तस्वीर 15 अगस्त, 1947 की है। इस तस्वीर में लॉर्ड माउंटबेटन स्वतंत्र भारत के पहले प्रधानमंत्री के रूप में पंडित जवाहरलाल नेहरू को शपथ दिला रहे हैं। 

14 of 16
सरदार पटेल का अहमदाबाद में आगमन - फोटो : pib
21 जनवरी, 1948 को सरदार पटेल का अहमदाबाद आगमन हुआ। 

15 of 16
स्वतंत्रता दिवस समारोह, दिल्ली इंडिया गेट की तस्वीर - फोटो : pib
यह तस्वीर 15 अगस्त, 1947 स्वतंत्रता दिवस समारोह, इंडिया गेट दिल्ली की है। स्वतंत्रता दिवस समारोह देखने व भाग लेने आए लोगों की भीड़ इस तस्वीर में साफ झलक रहा है। 
विज्ञापन

16 of 16
रायसीना हिल - फोटो : pib
रायसीना हिल की तस्वीर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें