बिजली गिरने का मंजर काफी भयावह हो सकता है। मंगलवार को उत्तर भारत के कई राज्यों में बिजली गिरने से कम से कम 79 लोगों की मौत हो गई।
बिजली गिरने की स्थिति में इन बातों का ध्यान रखना चाहिए...
विज्ञापन
2 of 7
lightning strike
- फोटो : getty images
अगर किसी पर बिजली गिरी है तो फौरन उनकी नब्ज जाँचे और अगर आप प्रथम उपचार देना जानते हैं तो जरूर दें। बिजली गिरने से अकसर दो जगहों पर जलने की आशंका रहती है- वो जगह जहाँ से बिजली का झटका शरीर में प्रवेश किया और जिस जगह से उसका निकास हुआ जैसे पैर के तलवे।
विज्ञापन
3 of 7
lightning strike
- फोटो : getty images
बिजली गिरने के बाद तुरंत बाहर न निकलें। बीबीसी के मौसम केंद्र की सलाह है कि बिजली चमकने के 30 मिनट बाद तक इंतजार करें क्योंकि बिजली गिरने के कारण आधी से ज्यादा मौतें बादल गरजने के बाद होती हैं।
4 of 7
lightning strike
- फोटो : getty images
ऐसा भी हो सकता है कि बिजली गिरने से व्यक्ति की हड्डियाँ टूट गई हों या उसे सुनना या दिखाई देना बंद हो गया हो। इसकी जाँच करें।
विज्ञापन
5 of 7
lightning strike
- फोटो : getty images
अगर बादल गरज रहे हों, और आपके रोंगटे खडे हो रहे हैं तो ये इस बात का संकेत है कि बिजली गिर सकती है। ऐसे में नीचे दुबक कर पैरों के बल बैठ जाएँ, अपने हाथ घुटने पर रख लें और सर दोनों घुटनों के बीच। इस मुद्रा के कारण आपका जमीन से कम से कम संपर्क होगा।
विज्ञापन
6 of 7
lightning strike
- फोटो : getty images
अगर किसी पर बिजली गिर जाए, तो फौरन डॉक्टर की मदद माँगे। ऐसे लोगों को छूने से आपको कोई नुकसान नहीं पहुँचेगा।
छतरी या मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करें- धातु के जरिए बिजली आपके शरीर में घुस सकती है। ब्रिटिश मेडिकल जर्नल में छपा है कि कैसे 15 साल की एक किशोरी पर बिजली गिर गई थी जब वो मोबाइल इस्तेमाल कर रही थीं। उसे दिल का दौरा पडा था। ये मिथक है कि बिजली एक ही जगह पर दो बार नहीं गिर सकती।