नोटबंदी के बाद एक और बड़ा फैसला, प्लास्टिक के नोट छापेगी सरकार
सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजने पर दिव्यांगों का खड़ा होना अनिवार्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट
नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल, लोगों को क्यों नहीं मिल रहा उनका पैसा?
राहुल गांधी ने कहा, मैं बोलूंगा तो सदन में बैठ नहीं पाएंगे मोदी जी
नोटबंदी पर हंगामे के बाद राज्यसभा-लोकसभा 14 दिसंबर तक स्थगित
Trending Videos
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
2 of 6
नोटबंदी के बाद एक और बड़ा फैसला, प्लास्टिक के नोट छापेगी सरकार
जालसाजी और कालेधन पर लगाम लगाने के लिए नोटबंदी के बाद सरकार ने एक और बड़ा फैसला किया है। शुक्रवार को सरकार ने संसद को बताया कि उन्होंने प्लास्टिक करेंसी छापने का निर्णय लिया है। इसके लिए मटीरियल की खरीद भी शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
3 of 6
supreme court
नोटबंदी: सुप्रीम कोर्ट का सरकार से सवाल, लोगों को क्यों नहीं मिल रहा उनका पैसा?
नोटबंदी पर शुक्रवार को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने सरकार से पूछा कि आपने हर सप्ताह बैंक से 24,000 की निकासी सीमा रखी है, लेकिन लोगों को ये रकम भी नहीं मिल पा रही है। आखिर, इसकी क्या वजह है? सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार से यह भी पूछा कि हालात सामान्य होने में कितना समय लगेगा? कोर्ट ने नोटबंदी पर अगली सुनवाई की तारीख 14 दिसंबर रखी है।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
4 of 6
सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजने पर दिव्यांगों का खड़ा होना अनिवार्य नहीं: सुप्रीम कोर्ट
सिनेमाघरों में फिल्म शुरू होने से पहले राष्ट्रगान बजाने के आदेश के 10 दिनों बाद सुप्रीमकोर्ट ने दिव्यांगों के संबंध में एक स्पष्टीकरण जारी किया है। इसके मुताबिक दिव्यागों को सिनेमाघरों में राष्ट्रगान बजने पर खड़े होने की जरूरत नहीं है। न्यायाधीश दीपक मिश्रा ने आज कहा कि दिव्यांग अपवाद हैं, जिन्हें फिल्म शुरू होने से पहले बजने वाले राष्ट्रगान पर खड़ा नहीं होना पड़ेगा।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
5 of 6
राहुल गांंधी
राहुल गांधी ने कहा, मैं बोलूंगा तो सदन में बैठ नहीं पाएंगे मोदी जी
सदन के शीतकालीन सत्र में हंगामे के बीच कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला किया। उन्होंने कहा, 'नोटबंदी के मुद्दे पर जब मैं सदन में बोलूंगा तो मोदी जी बैठ नहीं पाएंगे। मुझे बीते एक महीन से बोलने से बोलने से रोका जा रहा है। यह सरकार सदन में नोटबंदी पर चर्चा से घबरा रही है।'
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
6 of 6
संसद
नोटबंदी पर हंगामे के बाद राज्यसभा-लोकसभा 14 दिसंबर तक स्थगित
नोटबंदी को लेकर संसद में चल रहा गतिरोध शुक्रवार को भी जारी रहा। विपक्ष का कहना है कि वैश्विक स्तर पर दाम गिरने के बावजूद हमारे देश के किसान परेशान हैं। नोटबंदी के कारण उन्हें समस्या हो रही है।