1. UAE सरकार ने जब्त की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 15 हजार करोड़ की संपत्ति
2. पाक ने उड़ी में किया हवाई सीमा का उल्लंघन, 400 मीटर तक अंदर आया UAV
3. सुलह के लिए किसी के भी हाथ-पैर जोड़ने को तैयार आजम खान
4. रक्षा मंत्री ने कहा- वरिष्ठता सिर्फ पैमाना होता तो कंप्यूटर ही चुन लेता सेना प्रमुख
5. सुप्रीम कोर्ट ने मांगी 500 करोड़ रुपये से अधिक की कर्जदार कंपनियों की सूची
Trending Videos
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
2 of 6
1. UAE सरकार ने जब्त की अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 15 हजार करोड़ की संपत्ति
संयुक्त अरब अमीरात सरकार ने भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 15000 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर ली है। 1993 के मुंबई सीरियल ब्लास्ट के मास्टरमाइंड दाऊद के खिलाफ यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
3 of 6
2. पाक ने उड़ी में किया हवाई सीमा का उल्लंघन, 400 मीटर तक अंदर आया UAV
पाकिस्तान ने कश्मीर के उरी सेक्टर में हवाई उल्लंघन किया है। पाक का मानवरहित टोही विमान (यूएवी) एक जनवरी को करीब 400 मीटर तक भारतीय सीमा में घुस आया। करीब तीन महीने पहले इंटरनेशनल बार्डर से भी घुसपैठ हुई थी।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
4 of 6
- फोटो : amar ujala
3. सुलह के लिए किसी के भी हाथ-पैर जोड़ने को तैयार आजम खान
समाजवादी पार्टी में जारी कलह के बीच सुलह कराने की कोशिशो में लगे वरिष्ठ नेता आजम खान ने कहा कि वह सुलह के लिए किसी के भी हाथ-पैर जोड़ने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि जहां नाक झुकाना हो झुका लेंगे, खुशामद करना हो तो वो भी कर लेंगे। किसी के हाथ पैर जोड़ने हों तो जोड़ लेंगे।
विज्ञापन
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
5 of 6
- फोटो : ANI
4. रक्षा मंत्री ने कहा- वरिष्ठता सिर्फ पैमाना होता तो कंप्यूटर ही चुन लेता सेना प्रमुख
नए सेना प्रमुख बिपिन रावत की नियुक्ति को लेकर उठे विवाद पर रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने सफाई देते हुए कहा कि इस मामले में सरकार ने सभी उचित प्रक्रियाओं का पालन किया है। उन्होंने कहा कि चयन के लिए यदि वरिष्ठता ही एकमात्र पैमाना होता तो कंप्यूटर भी जन्मतिथि के आधार पर सेना प्रमुखों का चयन कर सकता था।
खबरें फटाफट: आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में
6 of 6
supreme court of india
5. सुप्रीम कोर्ट ने मांगी 500 करोड़ रुपये से अधिक की कर्जदार कंपनियों की सूची
सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को उन कॉरपोरेट कंपनियों की सूची देने केलिए कहा है जिन पर बैंकों का 500 करोड़ रुपये से अधिक का लोन बकाया है। शीर्ष अदालत ने सरकार को चार हफ्ते के भीतर इस संबंध में हलफनामा दाखिल करने के लिए कहा है।