फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

Mon, 20 Feb 2017 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
शाहिद अफरीदी
# IPL10 नीलामी:मोहम्मद नबी आईपीएल में खेलने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बने

#  PM मोदी के 'कब्रिस्तान' वाले बयान पर EC से शिकायत करेगी कांग्रेस

# यूपी में टुंडला के पास मालगाड़ी से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला

# आज से बचत खाते से साप्ताहिक निकासी सीमा 50 हजार रुपये

# पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

2 of 6
- फोटो : BCCI
# IPL10 नीलामी:मोहम्मद नबी आईपीएल में खेलने वाले पहले अफगान खिलाड़ी बने 

आईपीएल के दसवें संस्करण के लिए बेंगलुरु में खिलाड़ियों की नीलामी शुरु हो गई है। नीलामी में खरीददारी के लिए सबसे ज्यादा बजट किंग्स इलेवन पंजाब के पास है जबकि सबसे कम मुंबई इंडियन्स के पास है। बेन स्टोक्स पर सबसे अधिक बोली लगी। उन्हें 14.50 करोड़ रुपये खर्च करके उन्हें पुणे सुपर जाइंट्स ने अपने नाम किया।
 
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

3 of 6
#  PM मोदी के 'कब्रिस्तान' वाले बयान पर EC से शिकायत करेगी कांग्रेस 

फतेहपुर रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कब्रिस्तान के साथ श्मशान वाले बयान पर विपक्ष ने कड़ा रुख अख्तियार कर लिया है। प्रधानमंत्री की टिप्पणी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए समाजवादी पार्टी के नेता राजेंद्र चौधरी ने बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह और नरेंद्र मोदी पर करारा पलटवार किया। चौधरी ने बीजेपी के दोनों नेताओं को आतंकवादी करार दिया। उन्होंने कहा, 'नरेंद्र मोदी और अमित शाह दोनों आतंकवादी हैं। दोनों नेता लोकतंत्र में आतंक पैदा कर रहे हैं।'

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
# यूपी में टुंडला के पास मालगाड़ी से टकराई कालिंदी एक्सप्रेस, बड़ा हादसा टला 

भिवानी से कानपुर जाने वाली कालिंदी एक्सप्रेस टुंडला स्टेशन के पास मालगाड़ी से टकरा गई। हालांकि इस घटना में किसी की जान नहीं गई, लेकिन एक्सप्रेस ट्रेन के कई डिब्बे पटरी से उतर गए। गौरतलब है कि पिछले नवंबर में कानपुर के पास बड़ा रेल हादसा हुआ था, इसके बाद टुंडला के पास मालगाड़ी से कालिंदी एक्सप्रेस के टकराने समेत ये तीसरा हादसा है। 

विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

5 of 6
# आज से बचत खाते से साप्ताहिक निकासी सीमा 50 हजार रुपये 

अब देशभर के लोग अपने बचत खाते से हर सप्ताह 50,000 रुपये तक की निकासी कर सकेंगे। यह सुविधा सोमवार 20 फरवरी से लागू हो रही है। भारतीय रिजर्व बैंक ने गत 8 फरवरी को जारी अपने नोटिफिकेशन में कहा था कि बचत खाते की साप्ताहिक निकासी सीमा 20 फरवरी से बढ़ाकर 50,000 रुपये कर दी जाएगी और 13 मार्च से निकासी पर लगी सीमा हटा ली जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

6 of 6
शाहिद अफरीदी
# पाक क्रिकेटर शाहिद अफरीदी का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास 

पाक क्रिकेट के ऑलराउंडर क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की है। उन्होंने रविवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अलविदा कहने की बात कही। ऑफरीदी की गिनती लंबे और तेज तर्रार शॉट्स खेलने वाले बल्लेबाजों में होती है। अफरीदी टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके थे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें