फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

Fri, 17 Feb 2017 12:48 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
फी संत लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह - फोटो : DAWN
# करप्शन केस में सैमसंग का मालिक गिरफ्तार, शेयर हुए धड़ाम

# दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला, कार पर फेंका पत्‍थर

# यूपी के 72825 अध्यापक भर्ती मामले में आया नया आदेश 

# पाकिस्तान में शाहबाज कलंदर दरगाह पर IS का हमला, 100 की मौत

# तमिलनाडु संकट पर विफल नजर आया केंद्र का सियासी प्रबंधन
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

2 of 6
# करप्शन केस में सैमसंग का मालिक गिरफ्तार, शेयर हुए धड़ाम

करप्शन केस में फंसे सैमसंग के उपाध्यक्ष ली जे योंग को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। ली की गिरफ्तारी के बाद सैमसंग के शेयर धड़ाम हो गए। सियोल की स्थानीय अदालत में पूरी रात चली सुनवाई के बाद कोर्ट ने ली को गिरफ्तार करने का आदेश दे दिया था, जिसके बाद पुलिस ने फौरन आदेश का पालन करके जेल भेज दिया है।
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

3 of 6
- फोटो : SELF
# दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी पर हमला, कार पर फेंका पत्‍थर

मुंबई में दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद मनोज तिवारी की कार पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ दिया गया। मनोज तिवारी ने दावा किया है कि बृहस्पतिवार को कुछ अज्ञात लोगों ने उनकी इंडिवर कार का शीशा तोड़ दिया और मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) चुनाव प्रचार से दूर रहने की धमकी दी है। तिवारी ने एक चिट्ठी भी ट्वीट की है जो कथित तौर पर पत्थर उनकी कार में फेंका गया था। 

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

4 of 6
# यूपी के 72825 अध्यापक भर्ती मामले में आया नया आदेश

72825 सहायक अध्यापकों के चयन के मामले में हाईकोर्ट ने प्रदेश सरकार को आदेश दिया कि प्रशिक्षु अध्यापक के तौर पर चयनित किए गए अभ्यर्थियों को सहायक अध्यापक पद पर तीन सप्ताह में नियुक्ति दी जाए। 
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

5 of 6
- फोटो : DAWN
# पाकिस्तान में शाहबाज कलंदर दरगाह पर IS का हमला, 100 की मौत

पाकिस्तान में बृहस्पतिवार को सूफी संत लाल शाहबाज कलंदर की दरगाह में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट (आईएस) के आत्मघाती हमले में कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई। दर्जनों लोग घायल हैं।

सिंध प्रांत के सहवान कस्बे में स्थित इस दरगाह में बृहस्पतिवार शाम को सूफी रस्म धमाल के चलते जायरीनों की भारी भीड़ थी, उसी समय आत्मघाती हमलावर ने खुद को ब्लास्ट कर उड़ा लिया। पाकिस्तान में एक सप्ताह के अंदर यह पांचवां आतंकी हमला है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सिर्फ एक क्लिक में पढ़े, आज की 5 बड़ी खबरें

6 of 6
# तमिलनाडु संकट पर विफल नजर आया केंद्र का सियासी प्रबंधन

तमिलनाडु में पलनीस्वामी के गद्दी संभालने के बाद केंद्र का सियासी प्रबंधन एक बार फिर विफल नजर आ रहा है। अन्नाद्रमुक के साथ भाजपा के सुनहरे रिश्ते बैठे बिठाए संकट में नजर आ रहे हैं तो दूसरी ओर तमिलनाडु की सियासत में द्रमुक के साथ खड़ी कांग्रेस शशिकला के मन में हमदर्दी पैदा करने में कामयाब रही है।

द्रमुक नेता एमके स्टालिन के जरिए उकसाए गए पनीरसेलवम की बगावत का सेहरा उल्टे भाजपा के सिर बंधता दिख रहा है। उल्टे पड़े दांव को देखते हुए डैमेज कंट्रोल की जिम्मेदारी सरकार के एक वरिष्ठ मंत्री को दी गई है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें