फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

Fri, 10 Feb 2017 07:50 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : Reuters
# ट्रंप साइड इफेक्ट: भारत में एफ-16 लड़ाकू विमानों का निर्माण खटाई में पड़ा

# राशन का सस्ता अनाज पाने के लिए आधार अनिवार्य

# काशी में धरी रह गई सारी तैयारी, अखिलेश-राहुल का रोड शो स्थगित

# अगले 5 वर्षों में सबसे तेज विकास दर वाला देश होगा भारत

# पीएम मोदी आज करेंगे तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला संसद’ का उद्घाटन
विज्ञापन

आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

2 of 6
f-16
# ट्रंप साइड इफेक्ट: भारत में एफ-16 लड़ाकू विमानों का निर्माण खटाई में पड़ा

अमेरिका की रक्षा कंपनी ‘लॉकहीड मॉर्टिन’ चाहती है कि भारत को एफ-16 युद्धक जेट विमानों के उत्पादन की दिशा में आगे काम किया जाए। इसके तहत भारत में ही विमानों का उत्पादन करने की योजना है, लेकिन कंपनी को लगता है कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का प्रशासन इस प्रस्ताव पर नए सिरे से विचार कर सकता है। फिलहाल व्हाइट हाउस ने इस पर कोई भी टिप्पणी नहीं की है।
 
विज्ञापन

आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

3 of 6
# राशन का सस्ता अनाज पाने के लिए आधार अनिवार्य

सरकार ने राशन दुकानों से सस्ता अनाज हासिल करने के लिए अब आधार को अनिवार्य कर दिया है। रसोई गैस पर सब्सिडी के लिए सरकार आधार को पहले ही अनिवार्य कर चुकी है। इस कदम का मकसद भ्रष्टाचार पर रोक लगाने के साथ ही सब्सिडी का लाभ सही लाभार्थी तक पहुंचाना है।
 
आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

4 of 6
# काशी में धरी रह गई सारी तैयारी, अखिलेश-राहुल का रोड शो स्थगित

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के साझा रोड शो के लिए रूट फाइनल होने के बाद इसके स्थगित होने से तीन दिन से चल रही तैयारियां धरी रह गईं।

आठ किमी लंबे रोड शो के बाद काशी से ही दोनों नेताओं को सभा कर कांग्रेस-सपा गठबंधन के साझा न्यूनतम कार्यक्रम की घोषणा भी करनी थी। राहुल के आगमन के मद्देनजर एसपीजी भी यहां पहुंच गई थी। हालांकि अखिलेश के आने को लेकर शुरू से ही संशय था
 
विज्ञापन

आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

5 of 6
# अगले 5 वर्षों में सबसे तेज विकास दर वाला देश होगा भारत 

भारत अगले पांच साल में दुनिया की सबसे तेज विकास दर वाली अर्थव्यवस्था बन जाएगा। यह बात अमेरिका की एक बेहद प्रतिष्ठित इंटेलीजेंस थिंक-टैंक ने कही है। अमेरिकी इंटेलीजेंस समुदायों के मध्यावधि और दीर्घावधि रणनीतिक विचार केंद्र ‘नेशनल इंटेलीजेंस काउंसिल’ (एनआईसी) की ‘ग्लोबल ट्रेंड्स’ रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि भारत की आर्थिक क्षमता की बराबरी कर पाने में विफल पाकिस्तान अन्य उपायों से किसी भी तरह से समानता प्रदर्शित करने की कोशिश करता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

आज की 5 बड़ी खबरें, सिर्फ एक क्लिक में पढ़े

6 of 6
narendra modi
# पीएम मोदी आज करेंगे तीन दिवसीय ‘राष्ट्रीय महिला संसद’ का उद्घाटन 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश में अपनी तरह के पहले सम्मेलन राष्ट्रीय महिला संसद (एनडब्ल्यूपी) का शुक्रवार को यहां उद्घाटन करेंगे। आंध्र प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव ने बताया कि तीन दिवसीय इस सम्मेलन का विषय ‘महिला सशक्तिकरण-लोकतंत्र सुदृढ़ीकरण’ है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें