फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपीः अपने ही मकान के नीचे दफन हो गए एक ही परिवार के चार लोग

Fri, 19 Aug 2016 05:01 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, कानुपर
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
यूपी के कानपुर में रक्षाबंधन की खुशियां पल भर में एक परिवार के लिए मातम में बदल गई। देर रात आई आंधी ने ऐसा कहर बरपाया कि नौ लोगों के ऊपर पूरा मकान ही गिर पड़ा। इसमें एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों सहित एक महिला की मौके पर मौत हो गई। जबकि परिवार के पांच अन्य सदस्य अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच झूल रहे हैं। 
विज्ञापन

कानपुर में मकान गिरने से चार की मौत, पांच की हालत नाजुक

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मरने वालों में 23 वर्षीय खुशबू और उसका आठ महीने का बेटा आर्येंद्र, एक साल की भतीजी प्रिया और दस साल का भाई हर्षित शामिल हैं।
विज्ञापन

कानपुर में मकान गिरने से चार की मौत, पांच की हालत नाजुक

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के किशौरा गांव में कुंवर लाल की पांच बेटियां और तीन बेटे हैं। बेटियों में खुशबू, पूनम, और सुमन की शादी हो चुकी है। जबकि शकुंतला और रूबी अविवाहित हैं। बेटों के नाम हर्षित रामबहादुर और धीरू हैं। रक्षाबंधन पर भाईयों को राखी बांधने के लिए खुशबू अपने आठ माह के मासूम बेटे आर्येंद्र के साथ मायके आई थी। पूनम और सुमन भी राखी बांधने के लिए भाईयों के पास आई थीं।

कानपुर में मकान गिरने से चार की मौत, पांच की हालत नाजुक

4 of 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पिछले दिनों हुई बारिश के चलते मकान के आस-पास काफी नमी थी। ऐसे में देर रात आईं तेज हवाओं के बीच मकान नीचे गिर पड़ा और अंदर सो रहे खुशबू, उसके बेटे, भाई और भतीजी की मौत हो गई। हादसे में खुशबू के पिता कुंवर लाल, मां किताब श्री, भाई धीरू, बहन रूबी और पूनम गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका कानपुर के हैलेट अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कानपुर में मकान गिरने से चार की मौत, पांच की हालत नाजुक

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
देर रात मकान गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में लोगों ने किसी तरह मलबे में फंसे परिवार के अन्य सदस्यों को निकाला। पुलिस की मदद से सभी को अस्पताल पहुंचाया गया। काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने अंदर फंसे सभी शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें