साल 2017 अंतिम पड़ाव पर है। इसके बाद साल 2018 का आगाज होगा। हम तस्वीरों के माध्यम से साल 2017 की उस कहानी को पेश कर रहे हैं, जो इस साल के यादगार पहलुओं में काफी शुमार रहा।
विज्ञापन
2 of 11
पीएम मोदी और अबे
इस तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और उनकी पत्नी नजर आ रही हैं। शिंजो आबे अहमदाबाद में बुलेट ट्रेन परियोजना के शिलान्यास करने के लिए भारत दौरा पर आए थे। इस दौरान दोनों देशों के बीच बुलेट ट्रेन समेत कई अहम समझौतों पर दस्तखत हुए। इस दौरान आबे ने पीएम मोदी के साथ भारत में कई जगहों का दौरा किया।
विज्ञापन
3 of 11
राहुल गांधी और सोनिया गांधी
यह तस्वीर उस वक्त की जिस दिन कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की अध्यक्ष पद की तोजपोशी होने वाली थी। इस दौरान राहुल गांधी पूर्व कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी का सिर चूमा। इस तस्वीर में सोनिया भावुक नजर आ रही हैं। बता दें कि 11 दिसंबर को राहुल गांधी कांग्रेस के अध्यक्ष निर्वाचित किए गए हैं। हालांकि 16 तारीख से राहुल ने आधिकारिक तौर पर कांग्रेस अध्यक्ष पद का कार्यभार संभालें।
4 of 11
अहमद पटेल
इस तस्वीर में कांग्रेस नेता अहमद पटेल संसद संसद भवन में पहुंचे हैं। इस दौरान वो संवाददाताओं के बातचीत करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 11
पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू
इस तस्वीर इजरायल का है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 11 साल के मोशे होल्टजबर्ग को हग कर रहे हैं। पीएम मोदी के साथ में इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू भी नजर आ रहे हैं। मोशे 26/11 मुंबई आतंकी हमले में घायल हुए थे।
विज्ञापन
6 of 11
राहुल गांधी
इस तस्वीर में कांग्रेस अध्यक्ष कर्नाटक दौरे के दौरान इंदिरा कैंटिन में अन्य नेताओं के साथ खाना खाते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
7 of 11
दलाई लामा और बाबा रामदेव
इस तस्वीर में तिब्बतियन गुरु दलाई लामा योग गुरु बाबा रामदेव का दाढ़ी पकरते नजर आ रहे हैं। दरअसल, मुंबई में आयोजित वर्ल्ड पीस एंड हारमनी कॉन्क्लेव में देश और दुनिया की दिग्गज हस्तियों ने जुटकर शांति का संदेश दिया। कॉन्क्लेव में धर्म गुरु दलाई लामा और बाबा रामदेव की बीच जमकर हंसी-मजाक भी हुआ। अपने संबोधन के दौरान दलाई लामा ने बाबा रामदेव को अपने पास बुलाकर उनकी दाढ़ी पकड़ ली थी। इस दौरान बाबा रामदेव ने योग कला का भी प्रदर्शन किया।
8 of 11
सुंदर पिचाई
गुगल के सीईओ सुंदर पिचाई जितने ही बड़े शख्शियत हैं उतने ही सिंपल इंसान भी हैं। उनके अंदर सादगी कूट-कूट कर भरी है। वो इंसानियत के तौर पर काफी सरल और सहज रहते हैं। इस तस्वीर में देखिए कैसे पिचाई खटिया में बैठे नजर आ रहे हैं। हाल ही में वो भारत दौरे पर आए थे। इस दौरान वो आईआईटी दिल्ली में छात्रर-छात्राओं को संबोधित भी किया था। साथ ही वो कई जगह का दौरा भी किए थे।
9 of 11
पीएम मोदी और नीतीश कुमार
यह तस्वीर अपने आप में बेहद आकर्षक है। साल 2017 में यह तस्वीर काफी चर्चा में रही। तस्वीर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मुस्कुराते नजर आ रहे हैं। दरअसल, यह तस्वीर बिहार में भाजपा की सरकार बनाने की बाद की है। एनडीए से अलग होने के बाद एक बार फिर नीतीश कुमार एनडीए में शामिल हुए और बिहार में भाजपा के साथ मिलकर सरकार बनाई और नीतीश कुमार बिहार के मुख्यमंत्री बनाए गए।
10 of 11
वेंकैया नायडू
इस तस्वीर में एम वेंकैया नायडू उपराष्ट्रपति बनने के बाद अपनी पत्नी से गले मिल रहे हैं। साथ में उनकी बेटी भी हैं। बता दें कि 5 अगस्त, 2017 को हुए चुनाव में गोपालकृष्ण गाँधी को पराजित करके वेंकैया नायडू भारत के 13वें उपराष्ट्रपति निर्वाचित हुए थे।
इस तस्वीर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर योग करते नजर आ रहे हैं। बता दें कि 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रुप में मनाया जाता है।