फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1971 युद्ध: भारतीय सेना का 'यहूदी योद्धा', जिसने 93 हजार पाक सैनिकों से करवाया आत्मसमर्पण

Mon, 16 Dec 2019 11:01 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 13
बांग्लादेश युद्ध - फोटो : Social Media
16 दिसंबर 1971, आधुनिक हथियारों और सैन्य साजोसामान से लैस 93 हजार पाक सैनिकों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस और वीरता के आगे घुटने टेक दिए थे। इसके साथ ही दुनिया के मानचित्र में बांग्लादेश नाम से एक नए देश का उदय हुआ।
 
विज्ञापन

2 of 13
1971 का भारत पाक युद्ध
पाकिस्तान की इतनी भारी-भरकम फौज को आत्मसमर्पण के लिए तैयार करना कोई आसान काम नहीं था। पाकिस्तानी फौज के कमांडर जनरल नियाजी को मनाने की जिम्मेदारी भारतीय सेना के पूर्वी कमान के स्टाफ ऑफिसर मेजर जनरल जेएफआर जैकब को दी गई थी।
विज्ञापन

3 of 13
भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध विशेष
वह जैकब ही थे जिन्हें मानेकशॉ ने आत्मसमर्पण की व्यवस्था करने ढाका भेजा था। उन्होंने ही जनरल नियाजी से बात कर उन्हें हथियार डालने के लिए राजी किया था। जैकब भारतीय सेना के यहूदी योद्धा थे।

4 of 13
1971 का भारत पाक युद्ध
जब अप्रैल में बांग्लादेश से भारत आने वाले शरणार्थियों की तादात इतनी बढ़ गई कि सीमवर्ती राज्यों ने अपने हाथ खड़े कर दिए तब तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने सेना प्रमुख जनरल सैम मानेकशा को अपने ऑफिस बुलाया। 
विज्ञापन

5 of 13
1971 war - फोटो : File Photo
बैठक के बाद मानेकशा ने अप्रैल के शुरू में पूर्वी कमान के स्टाफ ऑफिसर मेजर जनरल जेएफआर जैकब को फोन कर कहा कि बांग्लादेश में घुसने की तैयारी करिए क्योंकि सरकार चाहती है कि हम वहां तुरंत हस्तक्षेप करें।
विज्ञापन

6 of 13
v
जेएफआर जैकब ने मानेकशॉ के बताने की कोशिश की कि हमारे पास पर्वतीय डिवीजन हैं, हमारे पास कोई पुल नहीं हैं और मानसून भी शुरू होने वाला है। हमारे पास बांग्लादेश में घुसने का सैन्य तंत्र और आधारभूत सुविधाएं नहीं हैं।
विज्ञापन

7 of 13
भारत-पाकिस्तान 1971 युद्ध विशेष
जैकब ने कहा कि अगर हम वहां घुसते हैं तो यह पक्का है कि हम वहां फंस जाएंगे। इसलिए उन्होंने जनरल मानेकशॉ से कहा कि इसे 15 नवंबर तक स्थगित किया जाए तब तक शायद जमीन पूरी तरह से सूख जाए।

8 of 13
1971 का भारत पाक युद्ध
जनरल मानेकशा ने तत्काल इसकी जानकारी इंदिरा गांधी को दी और कहा कि हम पूर्वी पाकिस्तान में सैन्य कार्रवाई को बरसात के बाद करेंगे। जिसके बाद भारतीय सेना को अपनी तैयारियों को पूरा करने के लिए पर्याप्त समय भी मिल गया।  

9 of 13
बांग्लादेश युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
जैकब के नेतृत्व में भारतीय सेना ढाका की तरफ आगे बढ़ी। 13 दिसंबर को सेना प्रमुख जनरल मानेकशा के आदेश के बाद तत्कालीन पूर्वी पाकिस्तान के सभी शहरों पर भारतीय सेना ने कब्जा कर लिया।

10 of 13
बांग्लादेश युद्ध - फोटो : सोशल मीडिया
16 दिसंबर को मानेकशॉ ने फोन कर जैकब से कहा कि ढाका जाकर पाकिस्तानी सेना के आत्मसमर्पण की तैयारी करवाईये। जिसके बाद जैकब ढाका पहुंचे तो उनकी कार पर मुक्तिवाहिनी के सैनिकों ने हमला बोल दिया क्योंकि वह पाकिस्तानी सेना के अधिकारी की कार में सवार थे। लेकिन, जब उन्होंने उतरकर अपना परिचय दिया तब वे चले गए।

 

11 of 13
पीएम मोदी से मिलते जेआरएफ जैकब - फोटो : पीएमओ
ढाका में मौजूद पाकिस्तानी सेना के जनरल नियाजी ने पहले तो आत्मसमर्पण करने से मना कर दिया। भारतीय सेना ने कहा कि पाकिस्तानी सैनिकों और आपके परिवारों के साथ से अच्छा सुलूक किया जाए और आपके साथ भी एक सैनिक जैसा ही बर्ताव किया जाएगा। 

 

12 of 13
पीएम मोदी और तत्कालीन सैन्य प्रमुखों के साथ जेआरएफ जैकब - फोटो : पीएमओ
जब नियाजी फिर नहीं माने तब जैकब ने कहा कि मैं आपको जवाब देने के लिए 30 मिनट देता हूं। अगर आप इसको नहीं मानते तो मैं लड़ाई फिर से शुरू करने और ढाका पर बमबारी करने का आदेश दे दूंगा। यह कहकर वह बाहर चले गए।

 
विज्ञापन

13 of 13
जेआरएफ जैकब - फोटो : भारतीय सेना
जब जैकब अंदर आए तब नियाजी आत्मसमर्पण करने को तैयार हो गए थे। जनरल नियाजी ने खुले मैदान में पिस्टल निकाली और अरोड़ को दे दी। भीड़ नियाजी को मार डालना चाहती थी लेकिन, भारतीय सेना उन्हें जीप पर बैठाया और सुरक्षित जगह पर ले गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें