फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोखरन परमाणु परीक्षण के 19 साल, फोटो में देखिए कैसे हुआ परीक्षण

Thu, 11 May 2017 04:50 PM IST
amarujala.com- Submitted by: आनंद
विज्ञापन
1 of 11
चौदह साल पहले भारत ने पोखरन में 11 मई 1998 को परमाणु परीक्षण किया था और पूरी दुनिया में हड़कंप मच गया था। भारत ने कुल पाँच परीक्षण किए थे। देखिए पोरखन परीक्षण की कुछ दुर्लभ तस्वीरें।
 
विज्ञापन

2 of 11
1974 के बाद साल 1998 में भारत ने दोबारा परमाणु परीक्षण कर पूरी दुनिया को चौंका दिया था। भारत ने 11 मई 1998 को राजस्थान के पोखरन में तीन परीक्षण किए। दो दिन बाद 13 मई को दो और परीक्षण किए गए। सरकार द्वारा दी गई इस तस्वीर में थार में एक टेस्ट साइट की फोटो है। सभी तस्वीरें-पीटीआई
विज्ञापन

3 of 11
परीक्षण के कुछ दिन बाद भारत सरकार ने 17 मई 1998 को वीडियो तस्वीरें रिलीज की थी। ये उस समय की है जब भूमिगत परमाणु परीक्षण हुआ था। ये तस्वीरें एक बड़ी स्क्रीन पर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिल्ली में दिखाई गई थीं।सभी तस्वीरें-पीटीआई

4 of 11
परीक्षण के बाद 17 मई को पत्रकार वार्ता में विक्टरी का साइन दिखाते के संथानम ( भाभा अटॉमिक रिसर्च सेंटर के निदेशक), आर चिदंबरम ( परमाणु ऊर्ज विभाग के चेयरमैन) और अब्दुल कलाम। सभी तस्वीरें-पीटीआई
विज्ञापन

5 of 11
पोखरन परमाणु परीक्षण के बाद परमाणु ऊर्जा विभाग के तत्कालीन प्रमुख आर चिदंबरम और प्रधानमंत्री के तत्कालीन वैज्ञानिक सलाहकार अब्दुल कलाम ने 17 मई 1998 को दिल्ली में पत्रकार वार्ता की थी। सभी तस्वीरें-पीटीआई
विज्ञापन

6 of 11
भारत के परमाणु परीक्षण की खबर सब जगह सुर्खियों में थीं। नई दिल्ली में सुबह का अखबरा पढ़ते मोहम्मद। सभी तस्वीरें-पीटीआई
विज्ञापन

7 of 11
 11 मई 1998 के परमाणु परीक्षण के बाद उस समय के प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपयी 20 मई को पोखरन आए थे जहाँ कुछ दिन पहले टेस्ट किया गया था। उनके आने से पहले उपकरणों की चैकिंग करते भारतीय सैनिक। सभी तस्वीरें-पीटीआई

8 of 11
परमाणु परीक्षण के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपयी ने पोखरन का दौरा किया था। परमाणु परीक्षण करने के लिए भारत की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कड़ी निंदा हुई थी। सभी तस्वीरें-पीटीआई
 

9 of 11
20 मई 1998 को अटल बिहारी बाजपयी के पोखरन दौरे के समय गाँववाले अपनी इस माँग के साथ इकट्ठा हुए थे कि परीक्षण के बाद उन्हें ठीक से मुआवजा नहीं दिया गया। उनका कहना था कि विस्फोट के कारण वहाँ इमारतों में दरारें आ गई थीं। वे अस्पताल बनाए जाने की भी माँग कर रहे थे। सभी तस्वीरें-पीटीआई

10 of 11
टेस्ट साइट पर भूमिगत परमाणु परीक्षण से क्षतिग्रस्त हुए टीन के छप्पर, इमारतें आदि। सभी तस्वीरें-पीटीआई
विज्ञापन

11 of 11
भारत ने पहली बार 1974 में परमाणु परीक्षण किया था। 1974 की इस फाइल तस्वीर में थार के मरुस्थल में गढ्ढा देखा जा सकता है जहाँ भारत ने भूमिगत परमाणु परीक्षण किया था। सभी तस्वीरें-पीटीआई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें