साल के नौवें महीने का यह 13वां दिन दरअसल साल का 256वॉ दिन है और साल पूरा होने में अभी 109 दिन बाकी हैं। आज का यह दिन देश के इतिहास में आतंकवाद की एक बड़ी घटना के साथ दर्ज है । भारत के साथ दुनिया में आज के दिन की बड़ी घटनायें सामने आई। आईए नजर डालते हैं उन ऐतिहासिक घटनाओं पर।
विज्ञापन
2 of 17
दिल्ली बम विस्फोट 2008
आतंकियों ने दिल्ली का दिल माने जाने वाले कनाट प्लेस में धमाका किया और करोल बाग की व्यस्त गफ्फार मार्केट के साथ ही भीडभाड़ वाले ग्रेटर कैलाश-वन में भी बम विस्फोट किए गए।आतंकवादियों ने 2008 में शनिवार के दिन देश की अति सुरक्षित मानी जाने वाली राजधानी में 30 मिनट के अंतराल पर व्यस्त स्थानों पर चार बम विस्फोट किए थे। कई स्थानों से समय रहते बम बरामद करके जानमाल के नुकसान को बढ़ने से रोका गया।
विज्ञापन
3 of 17
अल अजिजिया
1922 में आज के दिन लिबिया के एल अजिजिया में धरती पर अब तक का उच्चतम तापमान 136.4 डिग्री एफ (58 डिग्री सी) दर्ज किया गया। ये दुनिया के सबसे गर्म जगह के तौर पर दर्ज हो चुकी है।
4 of 17
मिगेल प्रिमो डे रिवेरा
1923 में स्पेन में आज ही सैन्य तख्ता पलट हुआ था। मिगेल डे प्रिमो रिवेरा ने सत्ता संभाली और तानाशाह सरकार की स्थापना की।
विज्ञापन
5 of 17
शहीद जतिन्द्र दास
1929 में आज के दिन भारत के प्रसिद्ध क्रांतिकारी जतीन्द्रनाथ दास का निधन हुआ था।इन्हें श्जतिन दासश् के नाम से भी जाना जाता है, जबकि संगी साथी इन्हें प्यार से जतिन दास कहा करते थे। जतीन्द्रनाथ दास कांग्रेस सेवादल में सुभाषचन्द्र बोस के सहायक थे। भगत सिंह से भेंट होने के बाद ये बम बनाने के लिए आगरा आ गये थे। भगत सिंह और बटुकेश्वर दत्त ने जो बम केन्द्रीय असेम्बली में फेंके थे, वे इन्हीं के द्वारा बनाये गए थे। जेल में क्रान्तिकारियोंके साथ राजबन्दियों के समान व्यवहार न होने के कारण क्रान्तिकारियों ने 13 जुलाई, 1929 से अनशन आरम्भ कर दिया। जतीन्द्रनाथ भी इसमें सम्मिलित हुए। अनशन के 63वें दिन जेल में ही इनका देहान्त हो गया।
विज्ञापन
6 of 17
भारत-पाक बंटवारा
1947 में आज के दिन प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरु ने 40 लाख हिंदुओं और मुसलमानों के पारस्परिक स्थानांतरण का सुझाव दिया।
विज्ञापन
7 of 17
पटेल निजाम के साथ
1948 में आज के दिन ही उप प्रधानमंत्री वल्लभ भाई पटेल ने सेना को हैदराबाद में घुस कर कार्रवाई करने और उसे भारतीय संघ के साथ एकीकृत करने का आदेश दिया।
8 of 17
अल्बानिया
1968 में आज ही के दिन अल्बानिया वारसॉ संधि से अलग हुआ।
9 of 17
गीतकार अंजान
1997 में आज के दिन हिंदी फिल्मों के मशहूर गीतकार, शायर अंजान का निधन हुआ।'खइके पान बनारस वाला', 'ओ साथी रे तेरे बिना भी क्या जीना' और 'रोते हुए आते हैं सब' जैसे न जाने कितने ही सदाबहार गीत अंजान ने लिखे और प्रसिद्धि की ऊँचाईयों को छुआ।अमिताभ बच्चन पर फिल्माये गए उनके गीत काफी लोकप्रियता हासिल करते थे।
10 of 17
विश्वनाथन आनंद
2000 में भारत के विश्वनाथन आनन्द ने शेनयांन में पहला फिडे शतरंज विश्व कप जीता।
11 of 17
ओसामा बिन लादेन
2001 में आज के दिन ओसामा बिन लादेन को पकड़ने के लिए अमेरिका द्वारा पाकिस्तान पर दबाव डाला गया।
12 of 17
गाजा पट्टी
2002 में आज इस्रायल ने फलस्तीन अधिकृत गाजा पट्टी पर हमला किया था।
13 of 17
इब्सा सम्मेलन
2006 मे इब्सा (भारत-ब्राजील-साउथ अफ़्रीका त्रिगुटीय संगठन) का पहला शिखर सम्मेलन ब्राजील की राजधानी ब्रासीलिया में शुरू।
14 of 17
बृहस्पति से बड़ा ग्रह
नेशनल एरोनॉटिक्स स्पेस एडमिनिस्ट्रेशन (नासा) के वैज्ञानिकों ने बृहस्पति से तीन गुना बड़े गृह का पता लगाया 2007 में आज ही के दिन लगाया था।
15 of 17
दिल्ली में 30 मिनट पर तीन स्थानों पर चार बम विस्फोट।
2008 : दिल्ली में 30 मिनट पर तीन स्थानों पर चार बम विस्फोट। 19 लोगों की मौत और 90 से अधिक घायल।
16 of 17
इसरो-नासा का अभियान असफल
2009 : चन्द्रमा पर बर्फ़ खोजने का इसरो-नासा का अभियान असफल हुआ।