फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

Sun, 11 Sep 2016 07:39 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
- फोटो : PTI
#एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए सहयोग करता रहेगा अमेरिका
#दुनियाभर का चक्कर लगाएंगे मोदी के मंत्री, 68 देशों का करेंगे दौरा
#मोदी के अच्छे दिन पर तंज कसना कपिल शर्मा को पड़ा मंहगा, थाने पहुंची शिकायत
#आज ही के दिन हुआ था 9/11, आतंकियों ने दहलाया था अमेरिका
#दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में आतंकियों का दबदबा, इन्हीं इलाकों में हिंसक घटनाएं
Trending Videos
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

2 of 6
d
एनएसजी में भारत की सदस्यता के लिए सहयोग करता रहेगा अमेरिका
अमेरिका ने कहा है कि वह भारत की एनएसजी सदस्यता के लिए नई दिल्ली और अन्य देशों के साथ रचनात्मक सहयोग करता रहेगा। अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता एलिजाबेथ थुडेउ ने कहा, ‘हम आने वाले महीनों में भारत को समूह की सदस्यता के लिए भारत और परमाणु आपूर्तिकर्ता समूह के सदस्यों के साथ सहयोग कर रहे हैं और करते रहेंगे और इस दिशा में रचनात्मक कार्य जारी रखेंगे।’ 
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

3 of 6
दुनियाभर का चक्कर लगाएंगे मोदी के मंत्री, 68 देशों का करेंगे दौरा
दुनिया में भारत की छवि को बेहतर करने और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर द्विपक्षीय सहयोग को बढ़ावा देने के मकसद से अब मोदी सरकार दुनिया भर में अपने मंत्रियों को विदेश दौरे कराने जा रही हैं। सरकार की कोशिश है कि उन 68 देशों में भारत का प्रतिनिधि जाये जहां कोई भी मंत्री अभी तक नहीं गया हैं।

एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

4 of 6
मोदी के अच्छे दिन पर तंज कसना कपिल शर्मा को पड़ा मंहगा, थाने पहुंची शिकायत
मशहूर हास्य अभिनेता कपिल शर्मा अपने ही तानेबाने में उलझते नजर आ रहे हैं। मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) अधिकारियों पर घूसखोरी का आरोप लगाकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अच्छे दिन पर तंज कसने वाले कपिल की शिकायत थाने तक पहुंच गई हैं।
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

5 of 6
आज ही के दिन हुआ था 9/11, आतंकियों ने दहलाया था अमेरिका
9/11 हमले की आज 15वीं बरसी है। 11 सितंबर 2001 को अल कायदा के 19 आतंकियों ने वर्ल्ड ट्रेड सेंटर, पेंटागन और पेंसिलवेनिया में हमले कर अमेरिका को दहला दिया था। आतंकियों ने चार विमान हाइजैक किए थे। दो विमानों को वर्ल्ड ट्रेड सेंटर के टॉवर्स में टकरा दिया जबकि तीसरे विमान से पेंटागन पर हमला किया गया। एक विमान पेंसिलवेनिया में क्रैश हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक क्लिक में पढ़ें आज की पांच बड़ी खबरें

6 of 6
दक्षिण कश्मीर के चार जिलों में आतंकियों का दबदबा, इन्हीं इलाकों में हिंसक घटनाएं
सत्ताधारी पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) के वर्चस्व वाले दक्षिण कश्मीर के दूरदराज इलाकों में लश्कर-ए-ताइबा और हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकवादी बड़ी संख्या में छुपे बैठे हैं। खुफिया और सुरक्षा एजेंसियों ने दक्षिण कश्मीर के चार जिलों अनंतनाग, शोपियां, कुलगाम और बडगांव के उन जगहों की मैपिंग की है जहां इन आतंकवादियों ने शरण ले रखी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें