प्रधानमंत्री मोदी ने रविवार को गोवा और कर्नाटक में भाषण दिया उन्होंने लोगों से नोटबंदी के कारण हो रही परेशानी को लेकर कई बार भावुक अपील भी की। पीएम ने कांग्रेस पर तंज करते हुए कहा,'कांग्रेस के लोग कह रहे हैं 500 और 1000 के नोट बंद क्यों किए। आपने जब चवन्नी बंद की थी तो मैंने पूछा था।' उन्होंने बेईमान लोगों को भी चेताया। जानें प्रधानमंत्री मोदी के गोवा और कर्नाटक में दिए भाषण की खास बातें।
विज्ञापन
2 of 11
- फोटो : ani
पीएम मोदी ने कहा मैंने घर-परिवार सब कुछ देश के लिए छोड़ा है।
विज्ञापन
3 of 11
- फोटो : ani
पीएम ने कहा मैं जानता हूं मैंने कैसी-कैसी ताकतों से लड़ाई मोल ली है।
4 of 11
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आप नहीं जानते कि मैं किन-किन लोगों से लड़ रहा हूं। आप मुझ पर विश्वास करिए। मुझे लंबे समय से इनका सामना करना पड़ा है, लेकिन मैं कालेधन वालों से डरने वाला नहीं हूं। मैं जानता हूं कि कैसे-कैसे लोग मेरे खिलाफ हो जाएंगे। 70 साल का मैं उनका लूट रहा हूं। भाइयों बहनों 50 दिन मेरी मदद करें।
विज्ञापन
5 of 11
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री ने कहा कि मैं देशवासियों की तकलीफ समझता हूं। उनकी मुसीबत समझता हूं, लेकिन ये कष्ट सिर्फ 50 दिन का है। एक बार सफाई हो गई, तो छोटा-मोटा मच्छर भी नहीं आता है।
विज्ञापन
6 of 11
- फोटो : ani
8 नवंबर को हिंदुस्तान का गरीब चैन से सो रहा था, और अमीर नींद की गोलियां खरीदने बाजार गया और कोई देने वाला नहीं था।
विज्ञापन
7 of 11
- फोटो : ani
प्रधानमंत्री ने कहा लूटने वालों को आपने देख लिया है, 70 साल लूटा है मुझे 70 महीने दीजिए।
8 of 11
- फोटो : ani
बेईमान लोग सुन लें 30 दिसंबर के बाद मोदी अटकने वाला नहीं है।
9 of 11
- फोटो : ani
मैंने देश के साथ कुछ छिपाया नहीं, पहले ही दिन कहा था इस काम के लिए 50 दिन चाहिए, देश को विश्वास में लेकर काम किया।
10 of 11
अगर कुछ लोग ये सोच रहे हैं कि आगे देखा जाए, तो वो मुझे पहचान लें। देश जब से आजाद हुआ, मैं तब से आपका कच्चा चिट्ठा खोल दूंगा।
पीएम मोदी ने कहा 2जी, कोयला और करोड़ों डकारने वालों को आज 4 हजार रुपये बदलवाने के लिए लाइन में खड़ा होना पड़ता है। आज हालत ये है कि जो गंगा में चवन्नी नहीं डालते थे, आज नोट गंगा मइया में बहा रहे हैं।