फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शशिकला के खिलाफ पनीरसेल्वम के विद्रोह के 12 घंटे और 10 खास बातें

Thu, 09 Feb 2017 08:40 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 10
पनीरसेल्वम और शशिकला - फोटो : getty
1- ओ पनीरसेल्वम मंगलवार को जयललिता मेमोरियल गए और आधे घंटे तक मेडिटेशन किया। जिसके बाद उन्होंने वीके शशिकला कैम्प पर आरोप लगाए कि उन्हें जबरदस्ती सीएम पद से इस्तीफे के लिए मजबूर किया गया। सेल्वम ने कहा कि ये सारे तथ्य मैं आपके सामने इस वजह से रख रहा हूं जिससे जनता के बीच सारी बातें साफ हो सकें। मैं लगातार संघर्ष करता रहूंगा। पनीरसेल्वम ने ये भी कहा कि अगर विधायक चाहते हैं तो मैं अपना इस्तीफा वापस ले लूंगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 10
पनीरसेल्वम
2. पनीरसेल्वम ने ये भी कहा कि शशिकला और उनके समर्थक जल्लीकट्टू, चेन्नई में पेय जल की समस्या को कम करने, वरदाह साइक्लोन से हुए नुकसान को कम करने जैसे मामले में उनकी सरकार की सफलता को देखकर नाराज हैं।
विज्ञापन

3 of 10
शशिकला - फोटो : getty
3-  वहीं दूसरी ओर वीके शशिकला ने पार्टी विधायकों की आपात बैठक के बाद एक प्रेस कांफ्रेंस की। उन्होंने आरोप लगाया कि पनीरसेल्वम के उनके खिलाफ विद्रोह के पीछे मुख्य विपक्षी पार्टी डीएमके का हाथ है। शशिकला ने जोर देकर कहा कि तमिलनाडु के सारे विधायक उनके साथ हैं और अब उनके मुख्यमंत्री बनने के पीछे कोई समस्या नहीं है।

4 of 10
शशिकला - फोटो : getty
4- शशिकला ने घोषणा की कि, पनीरसेल्वम को पार्टी के कोषाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है साथ ही उनकी एआईडीएमके से प्राथमिक सदस्या भी खत्म कर दी गई है। 
विज्ञापन

5 of 10
पनीरसेल्वम
5- वीके शशिकला द्वारा पार्टी के कोषाध्यक्ष के पद से निकाले जाने के बाद कार्यकारी मुख्यमंत्री ओ पनीरसेल्वम ने कहा कि किसी को कोई अधिकार नहीं है कि वो उन्हें पार्टी से निष्कासित कर सके। साथ ही उन्होंने वीके शशिकला ने उन आरोपों को भी बकबास करार दिया जिसमें कहा गया कि उनके विद्रोह के पीछे डीएमके का हाथ है।
विज्ञापन

6 of 10
पनीरसेल्वम
6- वही डीएमके के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टॉलिन ने पनीरसेल्वम का समर्थन करते हुए कहा कि उन लोगों के खिलाफ वो लड़ाई छेड़ेंगे जिन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पनीरसेल्वम को इस्तीफा देने के लिए बाध्य किया।
विज्ञापन

7 of 10
पनीरसेल्वम और शशिकला
7- मरीना बीच पर अपनी तीखी प्रेस कांफ्रेस के जरिए पनीरसेल्वम इंटरनेट पर लोगों के हीरो बन गए। चेपक-त्रिपलीकेन जे अनबजगन ने ट्वीट करके पनीरसेल्वम को उनकी तीखी प्रेस कांफ्रेंस के लिए बधाई दी। वहीं अन्नाद्रमुक आईटी विभाग के हरीप्रभाकरन ने भी पनीरसेल्वम के समर्थन में ट्वीट किया।

8 of 10
पनीरसेल्वम और शशिकला - फोटो : getty
8- शशिकला अभी जयललिता से संबंधित 20 साल पुराने आय से अधिक सम्पत्ति के मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले का इंतजार कर रही हैं। इस मामले में सकारात्मक फैसला मुख्यमंत्री पद के लिए उन्हें मजबूती देगा, वहीं नकारात्मक फैसला उनकी दावेदारी को कमजोर कर सकता है।

9 of 10
- फोटो : getty
9- पिछले बाहर घंटे में लगातार बगावती तेवर अपनाए हुए ओ पनीरसेल्वम हथियार डालने के मूड में नहीं हैं। पनीरसेल्वम ने बुधवार को कहा कि अम्मा की मौत के मामले में रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में आयोग जांच कर रहा है। सरकार की जिम्मेदारी है कि वो लोगों के संदेह को दूर करें। हम एक जांच समिति का गठन करेंगे। ये समिति हाईकोर्ट को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी जो कि सार्वजनिक होगी।
विज्ञापन

10 of 10
शशिकला
10-  मंगलवार को अन्नाद्रमुक के दिग्गज नेता पीएच पांडियन के दावा किया कि शशिकला द्वारा अपनाया गया रवैया पार्टी के नियमों के खिलाफ है। उन्होंने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद पर जयललिता की नियुक्ति और अंतरिम पार्टी महासचिव पद संभालने को बकवास करार दिया है।  उन्होंने मांग की कि जयललिता के मौत की जांच कर रहे कमिशन की रिपोर्ट नहीं आ जाती है तबतक शशिकला की पदोन्नति नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें