फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहीं आप भी तो नहीं करते ये काम, उठाना पड़ सकता है भारी नुकसान

Sun, 07 Apr 2019 03:35 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
'सावधानी हटी, दुर्घटना घटी' इस लाइन से तो हम सब वाकिफ हैं। जरा सी गलती दुर्घटना का कारण बन सकती है। भारत में सड़क दुर्घटना में होने वाली मौतों का आंकड़ा दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार वर्ष 2016 में करीब 3 लाख भारतीयों ने और 2017 में 1.47 लाख भारतीयों ने सड़क हादसों में जान गंवा दी। दुर्गटना के मुख्य कारण रफ्तार से गाड़ी चलाना, रश ड्राइविंग और वाहन चलाते वक्त मोबाइल का प्रयोग करना हैं। एक सर्वे में दुर्घटना के मुख्य कारण सामने आए हैं।
विज्ञापन

2 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करें, सड़क सुरक्षा अभियान के बाद भी लोग फोन पर बात करते हैं। निसान इंडिया और कनटार आइएमआरबी के संयुक्त सर्वे के अनुसार 60 फीसदी लोग वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करते हैं।
विज्ञापन

3 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सर्वे में खुलासा हुआ है कि 22 फीसदी वाहन चालक ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति में लालबत्ती सिग्नल तोड़ते हैं। और ये चालक गलत तरीके से ओवरटेक व अधिक गति से गाड़ी चलाते हैं।

4 of 8
ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का यूज (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : फाइल फोटो
वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करने वाले लोगों में से 62 फीसदी लोग उत्तर भारत के हैं। इन लोगों ने स्वीकार किया कि वो वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग करते हैं। जबकि दक्षिण भारत में 52 फीसदी लोग ऐसा करते हैं। देश में रोजाना मोबाइल पर बात करते हुए लगभग 14 सड़क हादसे होते हैं जिनमें औसतन रोज 5 लोगों की जान चली जाती है।
विज्ञापन

5 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सर्वे के अनुसार ट्रैफिक पुलिस ने 25 फीसदी लोगों को वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात करते हुए पकड़ा है। पांच में से हर तीन वाहन चालक ने यह स्वीकार किया है कि वे ड्राइविंग के समय फोन का इस्तेमाल करते हैं। 
विज्ञापन

6 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सर्वे में सामने आया कि 51 फीसदी लोगों को तो ये तक भी नहीं पता कि कार चलाते समय सीट बेल्ट लगाना सुरक्षा के लिए बेहद जरूरी है। ये लोग बिना सीट बेल्ट के गाड़ी चलाते हैं।
विज्ञापन

7 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
केरल के 60 फीसदी चालकों ने स्वीकार किया है कि वो तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं। दिल्ली के 51 फीसदी चालक तेज रफ्तार में गाड़ी चलाते हैं जबकि पंजाब के 28 फीसदी लोगों ने तेज रफ्तार से गाड़ी चलाना स्वीकार किया है। 
विज्ञापन

8 of 8
प्रतीकात्मक तस्वीर
सभ्यता में वाहन चलाने में कोलकाता के वाहन चालक नंबर एक पर हैं। हैदराबाद के वाहन चाल दूसरे जबकि चेन्नई तीसरे नंबर पर है। संयुक्त सर्वे में ये जानकीरी दी गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें