फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Chutkule: महिला- भगवान ने मुझे फुर्सत में बनाया होगा, पडिंत जी ने दिया गजब का जवाब

Wed, 08 Apr 2026 03:12 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है, हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik

Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से इंसान को मानसिक तनाव और चिंता जैसी समस्याएं नहीं होती हैं। इसलिए हम सभी को सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। आज कल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास परिवार में एक साथ बैठकर बात करने के लिए वक्त नहीं है। ऐसे में इंसान को हंसते रहना चाहिए जिसकी वजह से वह तनाव मुक्त रहे। इंसान को हंसाने में चुटकुले काफी मदद करते हैं। इसलिए हम आपके लिए ऐसे वायरल मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं जो आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट कर देंगे। 

महिला- पडिंत जी, मुझे लगता है कि
भगवान ने मुझे फुर्सत में बनाया होगा
पडिंत जी- फालतू के काम फुर्सत में ही होते हैं.....


एक लड़की पडिंत के पास जाकर बोली-
पडिंत जी मेरी शादी क्यों नहीं हो रही है?
पडिंत- कैसे होगी पगली, तेरी कुंडली में तो 
सुख ही सुख लिखा है...... 

विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- कहिए कैसे आना हुआ
पप्पू- डॉक्टर साहब लिवर में बहुत दर्द हो रहा है
डॉक्टर- शराब पीते हो?
पप्पू-  हां- हां बिल्कुल पर छोटा पैक ही बनाना.....
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़की- तुम मेरे लिए क्या कर सकते हो
लड़का- तेरे लिए तो मैं ऊपर वाले से भी लड़ सकता हूं
लेकिन इस समय एग्जाम का टाइम है,
तो उनसे पंगा लेना ठीक नहीं.....

Jokes: यह मेरा पहला ऑपरेशन है, डॉक्टर का जवाब सुनकर मरीज के उड़ गए होश

Comedy Jokes: कंजूस ससुर के साथ कथा में गया दामाद, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सुरेश- जब वो गोबर फेंकने जाती थी तो हम उसे देखते थे
मोहन- फिर?
सुरेश- फिर क्या, उसके बाप ने भैंस ही बेच दी
हमारा लव स्टोरी ही खत्म.....


सुरेश- यार मैंने सुना है, सब्र का फल मीठा होता है
लेकिन मुझे अभी तक नहीं मिला
मोहन- हो सकता है, भगवान तेरे लिए जूस बना रहें हो..... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
पत्नी- सुनो, मैं दो घंटे के लिए बाहर जा रही हूं,
आपको कुछ चाहिए?
पति- नहीं इतना ही काफी है.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें