फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jokes: अहंकार करना सबसे बड़ा पाप है, साधु की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए

Tue, 17 Feb 2026 10:51 AM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Funny Jokes: अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसी इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाती है। हंसी-मजाक करने से मानसिक तनाव और चिंता भी दूर होती है। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। 
विज्ञापन
1 of 5
वायरल जोक्स - फोटो : freepik
New Funny Jokes: हंसकर काम करने से कठिन से कठिन काम भी आसानी से हो जाता है। अगर आप बुरे वक्त में भी हंसते रहते हैं, तो यह समय आसानी से बीत जाता है। जोक्स और चुटकुले माहौल को खुशनुमा बना देते हैं। इसके साथ ही तनाव से भी दूर रखते हैं। सेहतमंद रहने के लिए तनाव से दूर रहना है बहुत जरूरी है। अगर तनाव से बचना है, तो हर किसी को हंसना चाहिए। हंसने से आप मानसिक तनाव का शिकार नहीं होते हैं और कई बीमारियों से बच सकते हैं। हंसी-मजाक करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है। इसलिए आपको हर दिन खुलकर हंसना चाहिए। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स (Funny Jokes) और चुटकुले (Chutkule) लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

एक महिला साधु के पास गई और बोली- 
आपने एक प्रवचन में कहा था कि अहंकार करना
सबसे बड़ा पाप है, पर जब मैं शीशा देखती हूं तो सोचती हूं
कि मैं कितनी सुंदर हूं, तो मुझे बहुत अहंकार हो जाता है
मैं क्या करूं बाबा? 
साधु- यह अहंकार नहीं गलतफहमी है और गलतफहमी होना
कोई पाप नहीं, वो तो भोलापन है......
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
सुरेश (मोहन से)- क्या हुआ, इतने परेशान क्यों हो? 
मोहन- मेरी गर्लफ्रेंड भाग गई
सुरेश- वो कैसे?
मोहन- मैंने उसको बोला कि तुम बहुत मोटी हो गई हो,
भागा करो 
सुरेश- फिर क्या हुआ
मोहन- अगले ही दिन वो किसी और के साथ भाग गई......


मोहन- जिसकी  स्टोरी में उदास शायरी आ जाए तो समझ लेना, 
सोहन- क्या?
मोहन- यही कि उसका बाबू किसी और के काबू में आ गया है..... 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
टीचर- क्लास में लड़ाई क्यों नहीं करनी चाहिए?
छात्र- पता नहीं परीक्षा में किसके पीछे बैठना पड़ जाए
टीचर बेहोश...

Hindi Chutkule: गर्लफ्रेंड की याद में नदी किनारे उदास बैठा चिंटू, फिर जो हुआ पढ़कर लगाएंगे ठहाके

Jokes: समझदार बीवियों को लेकर ससुर ने दामाद से कही ऐसी बात, पढ़कर कंट्रोल नहीं होगी आपकी हंसी

4 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
सास- एक बात पूछें दामाद जी?
दामाद- हां पूछिए
सास- तुम दारु पियत हो कबहु बताये नाही
दामाद- तुम्हार लड़की खून पियत है, तुम बताए थे का.... 


सास- कहते हैं, जहां एक बार धोखा मिल जाए
वहां दोबारा नहीं जाना चाहिए
दामाद- क्या करे सासु मां,
अब ससुराल तो जाना ही पड़ता है.....
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : freepik
पप्पू एक बाबा के पास जाता है
पप्पू  चलते-चलते यूं ही रुक जाता हूं मैं,
क्या यही प्यार है?
बाबा- नहीं भईया ये तो कमजोरी है,
तुम च्यवनप्राश खाया करो....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें