फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chutkule In Hindi: मैरिज को लेकर बाबा ने महिला से कही ऐसी बात, पढ़कर पेट पकड़कर हंसेंगे आप

Tue, 24 Mar 2026 01:35 PM IST
Soniya Kaushik फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

New Jokes: हंसी एक योग की तरह है जो हमें कई बीमारियों से बचाने का काम करती है। जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। 

विज्ञापन
1 of 5
मजेदार जोक्स - फोटो : Freepik
Chutkule, Jokes In Hindi: स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं। हम सभी को हर दिन नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने के एक नहीं, बल्कि कई फायदे हैं। अगर आप खुलकर हंसते हैं, तो मानसिक तनाव की वजह से होने वाली गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं, क्योंकि हंसी एक दवा की तरह है। आप समय निकालकर दिन में कभी भी हंस सकते हैं। ऐसे मे आज हम आपको हंसाने के लिए लेकर आए कुछ फनी जोक्स (Jokes in Hindi) और मजेदार चुटकुले (Funny Chutkule in Hindi), जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर.....

महिला (बाबा से)- मेरी मैरिज क्यों नही हो रही है?
आप जो उपाय बताएंगे, मै वो करुंगी
बाबा- जिंदगी में तीन चीजें कभी नहीं करनी चाहिए
पहला- लव मैरिज
दूसरा- अरेंज मैरिज
तीसरा- मैरिज
बाबा की बात सुनकर महिला के होश उड़ गए......
विज्ञापन

2 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Freepik
डॉक्टर- सुरेश कल तुम अपने परिवार वालो से मिल सकते हो
सुरेश- लेकिन मेरे परिवार वाले तो सारे मर चुके हैं
डॉक्टर- मुझे मालूम है, तभी तो कहा है.....


चिंटू अपना इलाज करवाने हॉस्पिटल गया
नर्स- लंबी-लंबी सांस लो
चिंटू ने लंबी-लंबी सांस ली
नर्स- कैसा महसूस हो रहा है
चिंटू- कौन-सा पर्फ्यूम लगा कर आई हो?
मजा ही आ गया.....
विज्ञापन

3 of 5
मजेदार फनी जोक्स - फोटो : freepik
सुरेश (रमेश से)- यार कल मैं एक सत्संग में गया और
पिट कर आया 
रमेश- अरे भाई, यह कैसे हुआ?
सुरेश- बिना कसूर के ही पीट दिया,
महाराज प्रवचन कर रहे थे, कि पति-पत्नी एक ही
साईकिल के दो पहिये होते हैं
मैंने खड़े होकर पूछ लिया-
अगर पड़ोसन को मिलाकर रिक्शा बना लें
तो कोई एतराज तो नहीं...... 

Viral Jokes: जब पहली बार एक अमेरिकन डॉक्टर आया भारत, फिर जो हुआ पढ़कर हंसते-हंसते हो जाएंगे बेहाल


Comedy Jokes: सुरेश ने रमेश को बताया मच्छरों से छुटकारा पाने का उपाय, पढ़िए फनी चुटकुले

4 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
पप्पू (सुरेश से)- सिर्फ शादी ही एक ऐसी दुर्घटना होती है
जिसमें चोट लगने से पहले ही हल्दी लगा दी जाती है......


टीटी (पप्पू से)- ये विकलांग लोगों का डिब्बा है,
इसमें क्यों सफर कर रहे हो?
पप्पू- जी सर मेरे साथ ये है
टीटी- ये तो आम है
पप्पू- जी हां, लेकिन ये लंगड़ा आम है.... 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
लड़का- तू बोल अभी कौन सा फोन चाहिए तुझे?
लड़की- वो वाला जो थोड़ा सा खाया वाला सेब होता है
लड़का- चल पगली, वैसा झूठा फोन लेके दूंगा कोई.....


(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें