फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Funny Jokes: जब घर आए 'बीवी' के रिश्तेदार तो 'पतिदेव' ने कह दी गजब की बात, पढ़िए झन्नाटेदार चुटकुले

Mon, 06 Feb 2023 11:02 AM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Funny Jokes: अगर आप हंसते-मुस्कुराते रहते हैं, तो आपके आसपास का माहौल और आपका मूड सही रहता है। आज की भागमभाग जिंदगी में लोग हंसना और मुस्कुराना भी भूलते जा रहे हैं। इसलिए बहुत जरूरी है कि हमें इस माहौल में तनाव से बचने के लिए नियमित रूप से हंसना चाहिए। हंसने से आपका मन तरोताजा ताजा रहता और आप सकारात्मक सोचते हैं। इसीलिए आपको गुदगुदाने के लिए हम वायरल चुटकुले लेकर आए हैं। इन्हें पढ़कर आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

पत्नी चिल्ला कर बोली- आज शाम को जल्दी घर आ जाना
पति- क्यों कुछ खास है क्या?
पत्नी- मायके से रिश्तेदार आए हैं
पति- मेरा दिमाग मत खाओ, मैं बिजी हूं, कौन कौन आया है ?
पत्नी- मेरी दोनों छोटी बहनें आई हैं
पति खुश होकर- अरे डार्लिंग, तुम्हारे रिश्तेदार मतलब मेरे रिश्तेदार
पक्का टाइम से आ जाऊंगा।
पति की इस बात को सुनकर बाद में पत्नी ने जमकर पतिदेव की धुनाई कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम्हे कैसी बीबी चाहिये ?

बंता- चांद जैसी।

संता- चांद जैसी, मतलब ?

बंता- जो रात को आये और सुबह होते ही चली जाये
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मास्टर जी- बताओ कौन सी ऐसी चीज है जो खींचने से छोटी होती है? 
पप्पू- सर बीड़ी।
मास्टर जी- नशेड़ी की औलाद...तू निकल मेरी क्लास से बाहर।
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पति-पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थ

तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था...

बॉम्बे मेल-पति भाग कर गाड़ी में चढ़ गया।

बीवी से बोला- जब बॉम्बे फीमेल आये तो तू भी चढ़ जाना।
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- प्यास लगी है पानी लेकर आओ...
पिंकी- क्यों ना आज तुम्हें मटर पनीर और शाही पुलाव बनाकर खिलाऊं...
संता- वाह.... वाह! मुंह में पानी आ गया..
पिंकी- आ गया ना मुंह में पानी बस इसी से काम चला लो।

Funny Jokes: जीजा और साली के मजेदार जोक्स पढ़कर नहीं कंट्रोल होगी हंसी, पढ़िए मजेदार चुटकुले
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की देखने गोलू परिवार के साथ पहुंचा।

उनके सामने लड़की के गुणों की प्रशंसा की जा रही थी।

लड़की वाले- 'पिंकी की आवाज कोयल जैसी है!

उसकी गर्दन तो मोरनी जैसी है, चाल हिरणी जैसी और स्वभाव में से तो गाय है...गाय।

चिंटू- जी, क्या इसमें कोई इंसानी गुण भी हैं या नहीं?

Latest Jokes: जब शादी के लिए लड़की देखने गया लड़का, फिर जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोटपोट
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
बीवी को डिलीवरी के समय मटरू हॉस्पिटल में नर्स से बोला ...

मटरू- लड़का हो तो भालू और लड़की हो तो लोमड़ी कहना...

मटरू की बीवी के जुड़वा बच्चे हुए एक लड़का एक लड़की...

नर्स बाहर आकर मटरू से बोली- बधाई हो... चिड़िया घर में दो जानवर आए हैं।

मटरू बेहोश
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें