Funny Jokes: हंसना हर किसी के लिए बहुत जरूरी है। हंसने के एक नहीं कई फायदे होते हैं। हंसने से आप तरोताजा महसूस करते हैं। हंसने के लिए हम सभी को किसी खास मौके की जरूरत नहीं होती हैं। आप दफ्तर, घर और दोस्तों के साथ टहलते समय भी हंस सकते हैं। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ वायरल जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस सकते हैं। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
मरीज- डॉक्टर साहब, क्या आपको यकीन है कि मुझे मलेरिया ही है?
दरअसल, मैंने एक मरीज के बारे में पढ़ा था कि डॉक्टर उसका मलेरिया का इलाज करते रहे...
अंत में जब वह मरा तो पता चला कि उसे टायफाइड था।
डॉक्टर- चिन्ता मत करो, हमारे अस्पताल में ऐसा कभी नहीं होता हम अगर किसी के मलेरिया का इलाज करते हैं तो वह मलेरिया से ही मरता है। a
विज्ञापन
2 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार।
विज्ञापन
3 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी- यह तो बहुत कड़वी है।
पति- ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं.... जहर के घूंट पीता हूं, जहर के।
4 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
एक बार चींटी ऑटो में बैठकर कहीं जा रही थी।
थोड़ी देर बाद उसने अपना एक पैर ऑटो से बाहर निकाल लिया।
ऑटो वाला बोला- मैडम, पैर अंदर कर लो. चिंटी ने जवाब दिया- तुम चुप करो, मुझे हाथी को लात मारनी है उसने कल मुझे आंख मारी थी...
मां ने घबराकर बेटे को फोन लगाया और कहा... बेटा जल्दी से घर आजा, बहू को पैरालिसिस का अटैक आया है...
उसका मुंह टेढ़ा, आंखे ऊपर और गर्दन घूमी हुई है।
बेटा बोला- रहने दे मां, तू घबरा मत... वो शेल्फी ले रही है...
विज्ञापन
6 of 7
जोक्स
- फोटो : iStock
संता ने कंडक्टर से पूछा- आप कितने घंटे बस में रहते हो?
कंडक्टर- जी 24 घंटे।
संता- वो कैसे?
कंडक्टर- देखिये, 8 घंटे तो सिटी बस में रहता हूं और बाकी के 16 घंटे बीवी के बस में रहता हूं।
एक लड़की एक लड़के के साथ बैठी थी,
दूसरे दिन दूसरे लड़के के साथ बैठी थी,
तीसरे दिन तीसरे लड़के के साथ बैठी थी,
इस कहानी से तुम्हें क्या शिक्षा मिलती है?
लड़के बदल जाते हैं पर लड़कियां नहीं