फैशन और स्टाइल के नाम पर लोग कई बार ऐसी-ऐसी चीजें पहन लेते हैं कि ग्लैमर इंडस्ट्री के भी पसीने छूट जाए। अब इन जनाब की पैंट को ही ले लीजिए। अब तक आपने हेडलाइट सिर्फ गाड़ियों पर देखी होगी। मगर ये जनाब तो अपने पीछे भी हेडलाइट लेकर चलते हैं। अब ये अपने पीछे आने वाले लोगों को क्या सा सिग्नल देना चाहते हैं, ये तो वो ही जानें!
विज्ञापन
2 of 7
Jennifer Lopez
बच्चों को लो-वेस्ट जींस में देखकर लगे सदमे से, पुराने जमाने के लोग उबरे ही थे कि अब तो जींस गायब करने का ही ट्रेंड शुरू हो गया है। पॉप स्टार और एक्ट्रेस जेनिफर लोपेस लंबी शर्ट के साथ जब डेनिम बूट पहनकर निकलीं तो सोशल मीडिया ने जमकर मजे लिए। लोगों ने तो यह तक कह डाला कि शायद एक्ट्रेस पैंट पहनना ही भूल गईं।
विज्ञापन
3 of 7
Weird Fashion
प्रिंटेट लेगिंग्स और जेगिंग्स इन दिनों फैशन में है।मगर न्यूड शेड की फिटिंग पैंट, वो भी इस तरह की प्रिंट वाली, पहनकर निकलने के लिए कॉन्फिडेंस चाहिए। कहिए, आपमें है इतनी हिम्मत?
4 of 7
Weird Fashion
बुल्गारिया की एक कंपनी डकयाना पिछले साल उस वक्त चर्चा में आई जब उसने ऐसे अजीबो-गरीब डिजाइन के ऊनी कपड़े मार्केट में लॉन्च किए। कोई मोजे जैसी ड्रेस में नजर आई, तो कोई ने कालीन जितनी लंबी स्टोल बांधे दिखी।
विज्ञापन
5 of 7
Weird Fashion
इलाज से बहतर बचाव है। यह बात आपने भी सुनी होगी। मगर यह महिला इस बात का पालन भी करती है। सिर्फ आगे नहीं, पीछे भी इनकी दो आखें हैं। तो भाई, जरा देख के चलो...
विज्ञापन
6 of 7
Weird Fashion
आखिर क्या सोचकर ऐसी जैकेट पहनी होगी इस बाला ने? खैर, जब जींस रिप्ड यानी फटी-चिटी आने लगी है तो फिर जैकेट के साथ एक्सपेरिमेंट क्यों ना की जाए।