फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गर्मी से बचने के लिए शख्स ने तालाब में कर डाला ऐसा कांड, पुलिस के उड़ गए होश

Tue, 11 Jun 2024 06:24 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

रेड्डीपुरम पुलिस को जानकारी मिली कि तालाब के पानी में एक शख्स का शव 6 से 8 घंटे से तैर रहा है। इसके बाद वहां पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शख्स का हाथ पकड़कर पानी से बाहर खींचा, तो वह तुरंत खड़ा हो गया। 
विज्ञापन
1 of 1
गर्मी से बचने के लिए शख्स ने तालाब में कर डाला ऐसा कांड - फोटो : X/@iamnarendranath
Viral Video: सोशल मीडिया पर अक्सर हैरान करने वाला मामले सामने आता रहता है। अब एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स में पानी में लेटा हुआ नजर आ रहा है। पानी में लेटे शख्स को पुलिस बाहर निकालने की कोशिश कर रही है। हालांकि, वीडियो में दिख रहे शख्स की कहानी जानकर आप हैरान हो जाएंगे। 

दरअसल, यह अनोखा मामला तेलंगाना के हनुमाकोंडा जिले का है। रेड्डीपुरम पुलिस को जानकारी मिली कि तालाब के पानी में एक शख्स का शव 6 से 8 घंटे से तैर रहा है। इसके बाद वहां पर पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में शख्स का हाथ पकड़कर पानी से बाहर खींचा, तो वह तुरंत खड़ा हो गया। 

शख्स के खड़ा होते ही पुलिस और स्थानीय लोग चौंक गए। यह अनोखा मामला कोवेलाकुंटा जिले के रेड्डीपुरम है। मंगलवार को सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 12 बजे तक पानी में एक शख्स पड़ा था। पानी में पड़े शख्स को देखकर लोगों ने पुलिस और 108 इमरजेंसी नंबर पर कॉल किया, क्योंकि लोगों को लगा कि पानी में नहाने गए शख्स की मौत हो गई है। 

Space News: अंतरिक्ष में जाने के लिए लिफ्ट बना रहा जापान, सिर्फ इतने दिन में मंगल ग्रह पर पहुंच जाएंगे इंसान
 

Alien News: एलियंस की दुनिया खोजने के लिए नासा की बड़ा तैयारी, बना रहा खास तकनीक वाला अंतरिक्ष दूरबीन

जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई, लेकिन शख्स को पानी से बाहर खींचा गया तो पुलिस और आपातकालीन सेवा के कर्मचारी हैरान रह गए, क्योंकि शख्स जिंदा था। 

शख्स नेल्लोर जिले के कावली का रहने वाला है। उसने पुलिस को बताया कि वह बीते 10 दिनों से ग्रेनाइट खदान में चिलचिलाती धूप में 12 घंटे काम कर रहा था। इसलिए वह शरीर को ठंडा पहुंचाने के लिए और आराम के लिए पानी में तैर रहा था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें