फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: इन पांच वायरल जोक्स को पढ़कर हंस हंसकर हो जाएंगे लोटपोट, पढ़िए मजेदार चुटकुले

Sun, 08 Jun 2025 03:57 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है।
विज्ञापन
1 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
Viral Jokes: अच्छे खान पान के साथ ही सेहतमंद रहने के लिए हंसना भी बेहद जरूरी है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए हर दिन चाहिए। हंसने से मानसिक तनाव और चिंता हमसे दूर रहती है। अगर हम खुश रहते हैं तो हमारा शरीर भी स्वस्थ रहता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। 

बिहार में शादी हो रही थी।
उस शादी में दुल्हन का प्रेमी भी आया था…
दुल्हन का बाप- आप कौन हैं?
प्रेमी- जी मैं सेमी फाइनल में फेल हो गया था, फाइनल देखने आया हूं…
प्रेंमी का जवाब सुनकर दुल्हन का बाप बेहोश हो गया।
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
 एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए।
वेटर- क्या लोगे आप? 
लड़का- वह तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ 
वेटर- हैरान होकर.... क्या? 
लड़की- ये पागल पिज़्ज़ा मांग रहा है।
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
बंटी - बेटा दो बिस्तर क्यों बिछाए हैं।
बेटा - घर पर दो मेहमान आने वाले हैं।
बंटी- कौन-कौन?
बेटा - मम्मी के भाई और मेरे मामा।
बंटी फिर एक और लगा, मेरा साला भी आ रहा है।

Comedy Jokes: साली- ससुराल में दामाद को इतना सम्मान क्यों मिलता है? जीजा का जवाब सुनकर बोलती हो गई बंद

4 of 5
वायरल फनी जोक्स - फोटो : freepik
जब होली के मौके पर पत्नी ने पति से गिफ्ट मांगा...
पत्नी- पिछले साल दिवाली के मौके पर तुमने लोहे की फोल्डिंग खाट गिफ्ट में दी थी
इस साल क्या दे रहे हो
पति- मन ही मन बोला... फोल्डिंग खाट में करेंट

Chutkule in Hindi: पत्नी- प्लीज मेरे बर्थडे पर मुझे एप्पल या ब्लैकबेरी दिला देना, पति ने दिया झन्नाटेदार जवाब
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Funny Jokes - फोटो : freepik
टीटी ने चिंटू को प्लेटफॉर्म पर पकड़ लिया।
टीटी- टिकट दिखाओ।
चिंटू- अरे मैं ट्रेन में आया ही नहीं।
टीटी- क्या सबूत है? 
चिंटू- अबे सबूत यही है कि मेरे पास टिकट नहीं है। 

(डिस्क्लेमर- इस कैटिगरी में लगाए गए जोक्स और चुटकुले वॉट्सऐप व अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल कंटेंट से लिए गए हैं। इनका मकसद सिर्फ लोगों को हंसाना है। हमारा उद्देश्य किसी जाति, धर्म, मत, नस्ल, रंग या लिंग के आधार पर किसी का उपहास उड़ाना या उसे नीचा दिखाना या किसी पर टीका-टिप्पणी करना बिल्कुल नहीं है)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें