फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: डॉक्टर ने मरीज से पूछा- कैसे हुई ऐसी हालत, जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए ऐसे ही जोक्स

Sun, 17 Jul 2022 03:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes in Hindi: वर्तमान समय में लोगों पर काम का दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया है कि उनके पास हंसने का भी समय नहीं है। अगर हमें काम के दबाव की वजह से होने वाले मानसिक तनाव से बचना है, तो सुबह और शाम हंसने की आदत डाल लेनी चाहिए। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आते हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

टीनू बड़ा परेशान था, बेचारे की शादी जो नहीं हो रही थी। हर बार शादी होते होते टूट जाती। 
एक दिन एक पंडित जी के पास पहुंच गया और बोला- पंडित जी कोई उपाय बताएं मेरी शादी नहीं हो रही, हमेशा टूट जाती है।
पंडित जी ने कहा- शादी हो जाएगी, लेकिन सबसे पहले तुम लोगों से सदा सुखी होने का आशीर्वाद लेना बंद करो।
विज्ञापन

2 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- कैसे हुई ऐसी हालत
घायल मरीज- एक लड़की ने मेरी टांग पर गाड़ी चढ़ा दी।
डॉक्टर- सड़क से दूर, फुटपाथ पर चलना चाहिए था ना।
घायल मरीज- मैं तो गार्डन में लेटा हुआ था.

 
विज्ञापन

3 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
कर्मचारी जैसे ही आज नई शर्ट पहनकर ऑफिस गया
बॉस- वाह नई शर्ट...
तुमने खरीदी है क्या?
कर्मचारी- नहीं सर, भैया ने गिफ्ट में दी है।
बॉस- ओह्ह अच्छा...
मुझे लगा सैलरी ज्यादा तो नहीं दे रहा...

 

4 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
पिंकी- तुम शराब में बहुत पैसे बर्बाद करते हो, अब बंद करो।
रोहन - और तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती 
हो उसका क्या?
पिंकी- वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए। 
रोहन- पगली तो मैं भी तो इसलिए पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।

 
विज्ञापन

5 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
चिंटू ने अपने पिंटू से कहा- जरा देख तो बाहर सूरज निकला या नहीं?
पिंटू - बाहर तो अंधेरा है। 
चिंटू - अरे तो टॉर्च जलाकर देख ले कामचोर। 

 
विज्ञापन

6 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay
मोनू  तमिल टीचर से - हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं। 
टीचर - वो क्यों?
मोनू - हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है,
 हम सोच रहे हैं कि जब तक वो बोलने लगे, उसस पहले हम तमिल सीख लें। 

 
विज्ञापन

7 of 8
जोक्स - फोटो : iStock
सुरेश वाइफ को इंग्लिश सीखा रहा था।
दोपहर में Wife बोली, “Dinner खा लो जी''
सुरेश – जाहिल औरत ये Dinner नही Lunch है। 
वाइफ– जाहिल तू, तेरा सारा खानदान…ये रात का बचा हुआ खाना है, दिमाग  मत दौड़ा, चुपचाप रोटी चरले।
 
विज्ञापन

8 of 8
जोक्स - फोटो : Pixabay

दादा और पोता आपस में बात करते हुए...
दादा- लगता है उस लड़की को लकवा हो गया है,
देख कैसे उसका एक हाथ ऊपर हो रहा है और मुंह पिचका सा हो गया है
पोता- दादाजी इसे लकवा नहीं हुआ वह सेल्फी ले रही है... 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें