फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए? फिर पप्पू ने जो किया वो पढ़कर खिल उठेगा आपका चेहरा

Mon, 17 Mar 2025 07:30 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Comedy Jokes: हंसने से मानसिक तनाव कम होता है और साथ ही इंसान का मन और शरीर दोनों स्वस्थ रहता है। अगर मन प्रसन्न रहता है तो दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। इसलिए हम आपके लिए कुछ चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जायेगा।
विज्ञापन
1 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : Adobe Stock
Viral Jokes: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। ऐसे में मन हल्का करने के लिए हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। मगर आज के समय में खुद के लिए समय निकाल पाना बहुत मुश्किल हो गया है। काम के बोझ और सामाजिक बोझ की वजह से मानसिक तनाव होना बहुत आम बात है। ऐसे में बड़े-बड़े एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि हर इंसान को रोज थोड़ी देर जरूर हंसना चाहिए। अगर मन प्रसन्न रहता है तो दिन अच्छा बीतता है और चेहरे पर खुशी रहती है। हंसने के लिए आप कामेडी फिल्में देख सकते हैं, दोस्तों के साथ हंसी मजाक कर सकते हैं या फिर मजेदार चुटकुले पढ़ सकते हैं। जोक्स और चुटकुले इंसान को हंसाने में काफी मदद करते हैं, इसलिए हम आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा, तो देर किस बात कि चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने के सिलसिला...

टीचर- जो बेवकूफ है वो खड़ा हो जाए?
पप्पू खड़ा हो गया 
टीचर- तुम बेवकूफ हो?
पप्पू- नहीं सर, आप अकेले खड़े थे ना तो मुझे अच्छा नहीं लगा
विज्ञापन

2 of 5
फनी जोक्स - फोटो : freepik
अध्यापक ने एक छात्र से पूछा - बताओ, शाहजहां कौन था...?
छात्र- जी, वह एक मजदूर था...
अध्यापक- कैसे...?
छात्र- आपने ही तो कहा था कि शाहजहां ने कई
इमारतों का निर्माण किया था...!
 
विज्ञापन

3 of 5
वायरल चुटकुले - फोटो : freepik
एक औरत ने ट्रैफिक सिग्नल तोड़ दिया
पुलिसवाला- रुको !!
औरत- मुझे जाने दो, मैं एक टीचर हूं
पुलिसवाला- अहा! इस दिन के इंतज़ार में तो मैं कई सालों से था,
चलो, अब लिखो मैं कभी ट्रैफिक सिग्नल नहीं तोडूंगी, 100 बार।

4 of 5
पति-पत्नी के मजेदार जोक्स - फोटो : freepik
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू  - सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टाॅप-5 जोक्स - फोटो : Freepik
टीचर- आइंस्टीन का नियम बताओ...
लड़का- सर पूरी लाइन तो याद नहीं, सिर्फ लास्ट का याद है
टीचर- चलो लास्ट का ही सुनाओ
लड़का- और इसे ही आइंस्टीन का नियम कहते हैं...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें