फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: संता- तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो, बंता का जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Sun, 22 Jan 2023 03:33 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
Viral Jokes: अच्छे स्वास्थ्य के लिए हंसना बहुत जरूरी है। हंसने से आपके मन से नकारात्मकता दूर रहती जिससे आप तनाव से बच रहते हैं। हंसना डिप्रेशन से जूझ रहे लोगों के लिए रामबाण इलाज है। हर दिन खुलकर हंसने से हमारी इम्यूनिटी मजबूत होती है, लेकिन आज कल समय न मिलने की वजह से लोग खुलकर हंस नहीं पाते हैं। हंसने में जोक्स हमारी काफी मदद करते हैं। इसीलिए आज हम आपके लिए कुछ मजेदार जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

पति दारू पीकर रात को घर देरी से पहुंचा, तो पत्नी हाथ में झाड़ू लेकर सामने खड़ी थी...! 
पति- कितना काम करेगी तू...? ला ये झाड़ू मुझे दे दे, रात के दो बजे हैं, सोना नहीं है क्या...? कुछ तो अपना ख्याल कर पगली...! 
ये सुनकर बेचारी पत्नी की आंखों में आंसू आ गए...!
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
संता- तुम इस ऑफिस में कब से काम कर रहे हो…???
बंता- जब से बॉस ने मुझे नौकरी से निकालने की धमकी दी है!
 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर ने चिंटू से पूछा-
टीचर- चिंटू,  उसने कपड़े धोए और उसे कपड़े धोने पड़े। इन दोनों वाक्यों में अंतर क्या है ?
चिंटू- सर, पहले वाक्य से पता चलता है कि व्यक्ति कि शादी नहीं हुई है, 
जबकि दूसरे वाक्य से उसके शादी-शुदा होने का पता चलता है।
टीचर अभी तक बेहोश है, 
 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर - पिंटू, 'सांप की दुम पर पैर रखना' मुहावरे का अर्थ बताओ
पिंटू- पत्नी को मायके जाने से रोकना।     
टीचर पिंटू के इतने गहरे ज्ञान से हैरान हैं। 
 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- संजू यमुना नदी कहां बहती है ?
संजू- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है ?
संजू- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
डॉक्टर- खाना कहां खाते हो?
पिंटू- रोजाना होटल में ही खाता हूं।
डॉक्टर- अरे रोजाना होटल में खाना मत खाया करो।
पिंटू- ओह! ठीक है अब पैक करा के घर ले आया करुंगा।
डॉक्टर बेचारा बेहोश हो गया। 

Hindi Jokes: लड़की के भाई ने उसे लड़के साथ बाइक पर देख लिया, फिर जो हुआ जानकर नहीं रुकेगी हंसी
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- तुम परिंदों के बारे में सब जानते हो?
चिंटू- हां 
टीचर- अच्छा ये बताओ कौन सा परिंदा उड़ नहीं सकता ?
चिंटू- मरा हुआ परिंदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें