Viral Jokes in Hindi: आजकल की तनाव भरी जिंदगी में प्रसन्न रहने के लिए हर इंसान के लिए हंसना बेहद जरूरी है। हंसने से हमारा मन खुश रहता है और शरीर स्वस्थ रहता है। अगर हम हंसते रहते हैं, तो हमारा बुरा वक्त भी जल्द ही बीत जाता है। हंसने से मानसिक तनाव से होने वाली बीमारियों से बचा जा सकता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए हर दिन की तरह कुछ मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे। तो आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...
रमेश- पप्पू मैंने सुना है कि तुम्हारी शादी हो गई है, बधाई हो तुम्हें
पप्पू- हां पर मैंने शादी तोड़ दी।
रमेश- अरे ऐसा, क्यों किया?
पप्पू- यार जब मैंने उससे पूछा कि तुम्हारा पहले किसी के साथ चक्कर रहा है तो उसने साफ मना कर दिया
रमेश- ये तो अच्छी बात थी ना पागल
पप्पू- दोस्त जो किसी और का नहीं हुआ वो मेरा क्या होगा