Viral Jokes in Hindi: हंसते-मुस्कुराते और खिलखिलाते रहना सेहतमंद जीवन की कुंजी है। अगर आप प्रसन्न रहना चाहते हैं, तो हर दिन हंसा करें। मानसिक तनाव को दूर करने में जोक्स और चुटकुलों की बड़ी भूमिका होती है। आप अपने दिन की शुरुआत हंसी के साथ करते हैं, तो आपका पूरा दिन अच्छा बीतता है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ मजेदार जोक्स (Majedar Jokes in Hindi) लेकर आए हैं। इन जोक्स को पढ़कर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे।
एक शराबी हमेशा शिवजी के मंदिर में जाता था और नियत समय पर पूजा पाठ करता था,
एक दिन पुजारी ने यह देखना चाहा कि इसे होश वगैरह भी रहता है या नहीं उसने शिवजी की जगह गणेशजी की मूर्ति रख दी
उस दिन भी शराबी आया गणेश जी की मूर्ति देखी
पूजा पाठ वगैरह किया और जाते जाते गणेश जी से बोला छोटू पापा आयें तो बता देना अंकल आये थे।