फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Latest Jokes: घर पर जमी बैठकी में सुना दें पिता-पुत्र के ये पांच मजेदार चुटकुले, खिल उठेगा सभी का चेहरा

Thu, 27 Feb 2025 02:26 PM IST
शिखर बरनवाल फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

अच्छे खानपान और अच्छी हवा के साथ इंसान को सेहतमंद रहने के लिए हंसना बहुत जरूरी  होता है, क्योंकि हंसी-मजाक ही इंसान को स्वस्थ रखने में बड़ी भूमिका निभाते हैं। इसलिए हम आपको हंसाने के लिए पिता पुत्र के धमाकेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिसे आपको जरूर पढ़ना चाहिए।
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes: हम सब को मालूम है कि सेहतमंद जीवन के लिए संतुलित आहार और ताजी हवा बहुत जरूरी होता है। अब जिस प्रकार ताजी हवाएं और अच्छा वातावरण हमारे शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार खुलकर हंसना और हंसी-खुशी से रहना हमारे मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी होता है। दरअसल, खुलकर हंसना एक ऐसी भावनात्मक अभिव्यक्ति है कि जब हम किसी को हंसते हुए देखते हैं तो अपने आप मुस्कुराने लगते हैं। हंसने से मन हल्का रहता है और मानसिक तनाव कम होता है। यही वजह है है कि डॉक्टर और एक्सपर्ट्स भी हर इंसान को रोज थोड़ी देर हंसने की सलाह देते हैं। हंसने के कई तरीके हैं, जैसे कि कॉमेडी फिल्में देखना या दोस्तों के साथ मजाक करना, लेकिन चुटकुले पढ़ना सबसे आसान और किफायती तरीका है। इसलिए हम रोज आपको हंसाने के लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं, इसी कड़ी में आज हम आपके लिए धमाकेदार चुटकुले लेकर आते हैं, जिसे पढ़कर आपका दिन बन जाएगा। तो देर किस बात की चलिए शुरू करते हैं हंसने हंसाने का सिलसिला...

बाप- बेटा,अमेरिका में 15 साल के बच्चे भी अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं
बेटा- लेकिन पापा भारत में तो एक साल का बच्चा भागने भी लग जाता है
फिर क्या बेटे की खूब पिटाई हुई
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock

बेटा- पापा आप अंधेरे से डरते हैं?
पापा- नहीं बेटा
बेटा- बादल, बिजली और शेर से
पापा- बिल्कुल नहीं!
बेटा- इसका मतलब है
आप मम्मी को छोड़कर किसी से भी नहीं डरते हैं...
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
बाप- तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा- प्रिंसिपल का बेटा फेल हो गया
बाप- तुम
बेटा- प्रधान जी का बेटा भी फेल हो गया
बाप- और तुम
बेटा- डॉक्टर साहब का बेटा भी फेल हो गया
बाप गूस्से से- बेवकूफ, मैं तुमसे पूछ रहा हूं तुम्हारे रिजल्ट का क्या हुआ?
बेटा- तो आप कौन से मुख्यमंत्री हैं जो आपका बेटा पास हो जाएगा...

4 of 5
जोक्स - फोटो : Adobe Stock
बेटा- पापा आप रोज-रोज ऐसे शराब मत पिया करो।
पिता- पीने दे बेटा.... पीने दे.... क्या साथ लाये थे
क्या साथ लेकर जाएंगे ?
बेटा- अरे मेरे बाप, इसी तरह पीते रहे, तो छोड़कर भी क्या जाओंगे?
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स इन हिंदी - फोटो : Adobe Stock
अपने बेटे का रिपोर्ट कार्ड देखकर पिता बोले- तुम्हें परीक्षा में इतने कम नंबर कैसे आए?
पुत्र- गैरहाजिर रहने के कारण।
पिता- तो क्या तुम परीक्षा के दौरान गायब हो गए थे।
पुत्र- नहीं! मेरे पास बैठा पढ़ाकू लड़का उस दिन गायब था।
फिर क्या बेटे की खूब पिटाई हुई
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें