फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral jokes: जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी, आगे जो हुआ जानकर हो जाएंगे लोट-पोट

Thu, 24 Mar 2022 05:35 PM IST
ज्योति मेहरा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी - फोटो : iStock
जिस तरह एक स्वस्थ शरीर को अच्छे भोजन और अच्छे पानी की जरूरत होती है, उसी तरह एक स्वस्थ मन के लिए हंसना भी जरूरी होता है। हंसने से आप बड़ी से बड़ी बीमारी का हंसकर मुकाबला कर सकते हैं। ऐसे कई सारे उदाहरण देखे गए हैं। बुलंद हौसले  और चेहरे पर खुशी लेकर कई लोगों ने कैंसर जैसी बीमारी तक का सामना किया है। खास बात ये है कि इस हंसी की दवा के लिए आपको किसी प्रकार का शुल्क भी अदा नहीं करना पड़ता है। आप केवल खुश रहकर जिंदादिली के साथ किसी भी बीमारी को मात दे सकते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए गुदगुदाने वाले जोक्स का पिटारा लेकर आए हैं।

एक आदमी की कार से टकराकर एक तोता जख्मी हो गया।
आदमी उस घायल तोते को अपने घर ले गया और उसने उसका इलाज किया। और फिर अपने पिंजरे में रख दिया।
होश में आते ही तोता जोर से चिल्लाया, “आईला जेल। कार का ड्राइवर मर गया क्या?”
विज्ञापन

2 of 7
जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी - फोटो : iStock
भिखारी – भैया एक रुपए दे दो।
रामू जी – कल आना कल।
भिखारी – इसी कल-कल के चक्कर में तो इस कॉलोनी में मेरे हजारों रुपये फंसे हैं।
विज्ञापन

3 of 7
जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी - फोटो : iStock
किसी शादी में पंडित जी ने दूल्हे का हाथ दुल्हन के हाथ में थमा दिया।
एक बच्चा ये देख रहा था, उसने अपने पापा से पूछा-
पापा दूल्हा और दुल्हन आपस में हाथ क्यों मिला रहे हैं ?
पापा ने उत्तर दिया-बेटा, पहलवान अखाड़े में उतरने से पहले हाथ जरूर मिलाते हैं!

4 of 7
जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी - फोटो : iStock
पति- आज खाना सासू मां ने बनाया है क्या?
पत्नी- वाह कैसे पहचाना।
पति- जब तुम बनाती थी तो काले बाल निकलते थे ... आज सफ़ेद निकला है।
विज्ञापन

5 of 7
जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी - फोटो : iStock
पति- सुनो मुझे अलादीन का चिराग मिला है।
पत्नी- वाह आपने उससे क्या मांगा?
पति- मैंने कहा कि वह तुम्हारे दिमाग को 10 गुना और बढ़ा दे।
पत्नी- तो क्या उसने ऐसा कर दिया?
पति- वह हंसने लगा और बोला शून्य को किसी से भी गुणा कर दो वह शून्य ही रहता है।
अलादीन और पति दोनों गायब हैं.......
विज्ञापन

6 of 7
जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी - फोटो : iStock
चोर ने एक आदमी को बाजार में घेर लिया
आदमी-मुझे घर जाने दो
चोर-तेरी जेब में जितना भी पैसा है सब निकाल के दे दे
आदमी-भाईसाहब जेब तो खाली है कहो तो paytm कर दूं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जब एक आदमी की कार से टकराकर तोता हो गया जख्मी - फोटो : Pixabay
एक फिल्म अभिनेता पत्नी को अपनी फिल्म दिखाने ले गया।
पत्नी ने जब देखा कि उसका पति हीरोइन के साथ बड़े जोर-शोर से रोमांस कर रहा है तो उससे रहा नहीं गया।
पत्नी बोली-तुम मुझे तो कभी इस तरह प्यार नहीं करते, इसे क्यों कर रहे हो ?
अभिनेता बोला-इसे प्यार करने के मुझे पचास लाख मिले हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें