फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: टीचर- संता गंगा नदी कहां बहती है? जवाब सुनकर हो जाएंगे लोटपोट

Thu, 01 Sep 2022 06:19 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
जोक्स - फोटो : अमर उजाला
Viral Jokes in Hindi: हंसी के साथ हम अपने दिन की शुरुआत करते हैं तो हमारा पूरा दिन अच्छे से बीतता है। हम सभी को सेहतमंद रखने में हंसी बड़ी भूमिका निभाती है। इसीलिए हम आपको हंसाने के लिए कुछ जोक्स लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप लोटपोट हो जाएंगे। तो देर किस बात की, आइए चलते हैं हंसने और हंसाने के सफर पर...

कॉलेज में एक लड़की ने दाखिला लिया...
सारे लड़के-लड़कियों ने उसे चिढ़ाने के लिए बुआ कहना शुरू कर दिया।
कुछ दिनों तक तो उस बेचारी ने सहन किया।
अंत में उसने तंग आकर प्रिंसिपल से शिकायत कर दी।
लड़की की बात सुन कर प्रिंसिपल को बड़ा क्रोध आया
वह क्लास रूम में पहुंचे और बोले, जो भी इसे बुआ कहता है वह तुरन्त खड़ा हो जाए।
एक-एक करके सारी क्लास खड़ी हो गई।
केवल पप्पू बैठा रहा तो प्रिंसिपल ने बड़ी हैरानी के साथ उस से पूछा,क्यों पप्पू तुम क्यों बैठे हो?
क्या तुम इसे बुआ नहीं कहते?
पप्पू ने ठंडी सांस भरकर कहा-सर! मैं इस क्लास का फूफा हूं।
विज्ञापन

2 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- संता गंगा नदी कहां बहती है?
संता- जमीन पर
टीचर- नक्शे में बताओं कहां बहती है?
संता- नक्शे में कैसे बह सकती है, नक्शा गल नहीं जाएगा।

 
विज्ञापन

3 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
मोहन दर्जी के पास गया और उससे पूछा- पैंट की सिलाई कितने की है? 
दर्जी- 300 रुपए... 
मोहन- और निक्कर की...?
दर्जी- 100 रुपए...
मोह- तो फिर निक्कर ही सिल दो, बस लंबाई पैरों तक कर देना...

 

4 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
पत्नी का शक दूर करने के लिए, 
पति ने पूजा पाठ शुरू कर दी गीता ,रामायण भी पढ़ने लगा,गरीबों की मदद करने लगा, सारे गलत काम छोड़ दिए फिर भी 
पत्नी फोन पर सहेली से बोली- देख अब ये स्वर्ग की अप्सराओं के चक्कर में है।

 
विज्ञापन

5 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
लड़की (लड़के से)- मैं तुम्हारे लिए राखी लेकर आई थी, तुमने क्यों नहीं बंधवाई? 
लड़का- अगर मैं तेरे लिये मंगलसूत्र लाऊं तो तू बंधवा लेगी क्या?

 
विज्ञापन

6 of 7
जोक्स - फोटो : iStock
टीचर- टिटू बताओ..अकबर ने कब तक शासन किया था ?
टिटू- सर जी..पेज नंबर 14 से लेकर पेज नंबर 22 तक। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
जोक्स - फोटो : Pixabay
लड़की ट्रेन में एक लड़के से बोली- क्या मैं यहां बैठ सकती हूं? 
लड़का- हां हां, बिल्कुल, अपनी ही सीट समझो, 
लड़की- क्या मैं आपकी बोतल से थोड़ा पानी पी सकती हूं? 
लड़का- हां हां, जरूर, 
लड़की- अगला स्टेशन कौन-सा है भैया? 
लड़का- मेरे दिमाग में कोई जीपीएस नहीं लगा है, 
लड़की- जल्दी सीट खाली करो, मुझे नींद आ रही है!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें