फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: शादी में दुल्हन के एक्स बॉयफ्रेंड से पिता ने पूछा- आप कौन हैं? जवाब सुनकर नहीं रुकेगी हंसी, पढ़िए मजेदार जोक्स

Thu, 11 Nov 2021 02:28 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
जोक्स - फोटो : istock

जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...

शादी में दुल्हन का एक्स बॉयफ्रेंड भी आया था। 

दुल्हन का पिता- आप कौन हैं?

एक्स बॉयफ्रेंड- जी मैं सेमीफाइनल में बाहर हो गया था।
अब फाइनल देखने आया हूं।
विज्ञापन

2 of 5
जोक्स - फोटो : istock
बाजार में मुन्रा को एक बेहद सुंदर लड़की दिखी…

मुन्ना खड़ा होकर बस उसे देखता ही रह गया…

तभी लड़की मुन्ना के पास आई और कहा – भईया, दिख तो मैं आंख से भी जाऊंगी,

आप अपना मुंह तो बंद कर लो
विज्ञापन

3 of 5
जोक्स - फोटो : istock
पप्पू-भाई कल सर्कस देखने चलेंगे

सुरेश-मैं अपनी बीवी को भी लाऊंगा

पप्पू-अगर तेरी बीवी और साली दोनों शेर के पिंजरे में गिर गयी तो किसे बचाएगा

सुरेश-भाई मैं तो शेर को बचाऊंगा, आखिर दुनिया में शेर बचे ही कितने हैं।

4 of 5
जोक्स - फोटो : istock
लड़का- तुम्हें मेरे अंदर सबसे अच्छी बात क्या लगती है?

लड़की- लोग समय के साथ बदल जाते हैं, पर तुम नहीं बदले।

लड़का- वो कैसे?

लड़की- जब मैं तुमसे मिली थी तब भी तुम बेरोजगार थे और
आज भी बेरोजगार हो।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जोक्स - फोटो : istock
एक औरत अकेले कब्रिस्तान में एक कब्र पर बैठी थी

एक आदमी ने पूछा - डर नहीं लगता यहां?

औरत- क्यों, इसमें डरने की क्या बात है।
अंदर गर्मी लग रही थी तो बाहर आ गई...

इसके बाद से आदमी कोमा में है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें