फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Jokes: संता बंता के मजेदार चुटकुले कर देंगे आपको हंसा-हंसाकर लोटपोट

Thu, 02 Sep 2021 02:57 PM IST
संकल्प सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
Jokes - फोटो : अमर उजाला
जिस तरह अच्छी हवा, अच्छा खानपान किसी भी इंसान के सेहतमंद रहने के लिए जरूरी होता है, उसी प्रकार आपकी हंसी भी आपको स्वस्थ रखने में अहम भूमिका निभाती है। अगर आप सुबह-शाम हंसने की आदत डाल लें तो कोई भी बीमारी, चाहे मानसिक हो या शारीरिक आपके पास भी नहीं आएगी। इसीलिए हम आपके लिए कुछ ऐसे मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं, जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंसते-हंसते लोटपोट हो जाएंगे। तो चलिए शुरू करते हैं हंसने-हंसाने का ये सिलसिला...


पत्नी - पूजा किया कीजिए,
बड़ी बलाएं टल जाती हैं।

पति - हां...तुम्हारे पिताजी
ने बहुत की होगी उनकी टल
गई और मेरे पल्ले पड़ गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Jokes - फोटो : Istock
लड़का शादी के लिए लड़की देखने गया,
उसने सोचा कि लड़की से अंग्रेजी में बात की जाए।
उसने लड़की से पूछा - इंग्लिश चलेगी ना?

लड़की (शरमाते हुए) - जी प्याज और नमकीन साथ हो तो देसी भी चलेगी।
विज्ञापन

3 of 6
Jokes - फोटो : Istock
अंकल - बेटा क्या करते हो?

लड़का - नारी सम्मान सेवा पर काम कर रहा हूं।

अंकल - सोशल वर्कर हो?

लड़का - नहीं अंकल फेसबुक पर सब लड़कियों की फोटो लाइक करता हूं।

4 of 6
Jokes - फोटो : Istock
टीचर - तुम पक्षियों के बारे में सब जानते हो?

संता - जी मैम।

टीचर - अच्छा तो बताओ कि कौन सा पक्षी उड़ नहीं सकता?

संता - मरा हुआ पक्षी।

फिर क्या था संता की हुई जबरदस्त धुनाई।
विज्ञापन

5 of 6
Jokes - फोटो : Istock
पप्पू  और उसकी पत्नी रेलवे स्टेशन पर खड़े ट्रेन का इंतजार कर रहे थे।
तभी एक गाड़ी आई जिस पर लिखा था
बॉम्बे मेल, पप्पू भाग कर गाड़ी पर चढ़ गया।

इसके बाद अपनी बीवी से बोला - जब, बॉम्बे फीमेल आए तो तू भी चढ़ जाना।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
jokes - फोटो : Pixabay
संता - एक गंजे के सिर पर दो बाल थे। दोनों में प्यार हो गया फिर
भी उनकी शादी नहीं हुई।

बंता - क्यों नहीं हुई शादी?

संता - क्योंकि बाल विवाह कानूनन अपराध है।

बंता जवाब सुनने के बाद अपना मत्था पकड़ लिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें