हंसना इंसान के लिए बेहद फायदेमंद है। अगल आप हसंते नहीं हैं और गुमशुम रहते हैं, तो हंसना शुरू कर दीजिए आपक जीवन खुशियों से भर जाएगा। जोक्स और चुटकुले इंसान को खूब हंसाते हैं, तो इसलिए हम आपके लिए मजेदार जोक्स और चुटकुले लेकर आए हैं जिन्हें पढ़ने के बाद आप हंस हंसकर लोटपोट हो जाएंगे।
एक बिहारी लड़का रेलवे में इंटरव्यू देने गया ,
बॉस -अगर दो ट्रेन एक ही पटरी पर आमने सामने आ रहीं हो तो क्या करोगे ,
लड़का-लाल झंडा दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर झंडा नहीं मिला तो ,
लड़का-तो टॉर्च दिखा दूंगा ,
बॉस-अगर टॉर्च भी न मिली तो ?
लड़का- अपनी लाल शर्ट उतार कर दिखा दूंगा ,
बॉस- और तुम्हारी शर्ट भी लाल ना हो तो ?
लड़का- तो मैं अपनी बुआ के लड़के को फ़ोन करके बुलाऊंगा ,
बॉस-वो क्यों ?
लड़का-क्योंकि उसने कभी 2 ट्रेनों की टक्कर नहीं देखी।